The Lallantop

वोदका के चखने में चूहा भकोस गया ये आदमी

जनवरी में ये कांड किया था. अब जा के सजा हुई है. तीन साल तक कोई पालतू जानवर नहीं रख सकता.

Advertisement
post-main-image
Source : Facebook
घर में बड़े मोटे वाले चूहे अनाज खा जाते थे. और वो न मिला तो जो मिला वही डकार जाते थे. एक बार तो पापा की महंगी वाली कमीज काट खाया. चूहे को सबक सिखाने के लिए मम्मी ने चूहेदानी में रोटी का टुकड़ा लगाकर उसे किचन में रख दिया. सुबह उसमें खूब बड़ा-सा एक चूहा फंसा था. पापा उसे कूड़ेदान में फेंक आए. हमने कहा भी कि उसे टपका डालते हैं पर पापा ने मना कर दिया. 
ब्रिसबेन में एक आदमी है. सफेद चूहा पाल रखा था. पर एक दिन उसका सर चबा गया. वो भी वोदका शॉट्स के साथ. ये हरकत उसने की इसी साल जनवरी में. सात महीने बाद सोमवार को कोर्ट ने सजा सुनाई है. 25 साल का मैथ्यू क्लेमेंट मालोनी ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में. खूब सुंदर-सा सफेद चूहा पाले हुए था. साल की शुरुआत में पता नहीं उसको क्या सूझा, वह वोदका के साथ अपने पालतू चूहे को डकार गया. भाई जी ने अपने इस स्टंट का वीडियो बनाया और उसको चिपका डाला सोशल मीडिया पर. हजारों लोगों ने इस वीडियो को अनगिनत बार ऑनलाइन देखा. कोर्ट ने उसे सजा सुनाई है. सोमवार को ब्रिसबेन मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने मालोनी पर बैन लगाया है. 3 साल तक वो कोई पालतू जानवर नहीं रख सकता. इसके साथ ही उसे 100 घंटे की कम्यूनिटी सर्विस भी करनी है. कोर्ट से बाहर निकलते ही रिपोर्टर्स ने उसे मधुमक्खियों की तरह घेर लिया. और लगे सवाल दगाने. एक सवाल के जवाब में मालोनी ने कहा कि उसने जो कुछ भी किया वो गलत नहीं था. जानवरों के लिए काम करने वाले एनजीओ RSPCA (Royal Society for the Prevention of Cruelty to Animals) कोर्ट के इस फैसले से बहुत खुश है. उसका कहना है कि मालोनी ने ये सब ड्रामा बस अटेंशन पाने के लिए किया था. ये है मालोनी का स्टंट वाला वीडियो. संभल कर देखना. कमजोर दिल वाले प्लीज न देखें.
एक मेरे पापा है जिन्होंने उस चूहे को छोड़ दिया जिसने उनकी महंगी कमीज की ऐसी-तैसी कर दी. और एक ये आदमी जिसने स्टंट के चक्कर में अपने पालतू चूहे की ही ऐसी-तैसी कर दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement