The Lallantop

AAP नेता आतिशी ने बीजेपी को लेकर किया बड़ा दावा, बोलीं- "मुझे ऑफर..."

AAP Leader Atishi के मुताबिक उन्हें करीबी लोगों के माध्यम से BJP में शामिल होने का ऑफर दिया गया. उनके मुताबिक पार्टी में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.

Advertisement
post-main-image
आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला (PTI)

दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता (AAP Leader) आतिशी (Atishi) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा आरोप लगाया है. उनके मुताबिक करीबी लोगों के माध्यम से बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया गया. आतिशी ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कुछ और आप नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ये बातें कही.

आतिशी ने कहा,  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“मैं देशभर के लोगों को बताना चाहती हूं कि भाजपा ने मेरे बहुत करीबी  के माध्यम से मुझे पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया. मुझे कहा गया कि मैं भाजपा जॉइन कर लूं, अपना करियर बचा लूं. यदि भाजपा जॉइन नहीं किया तो आने वाले एक महीने में ईडी मुझे गिरफ्तार कर लेगी.”

आतिशी ने आगे कहा कि चार और नेताओं की आने वाली समय में गिरफ्तारी हो सकती है. उन्होंने कहा,

Advertisement

“बीजेपी का इरादा है कि आने वाले 2 महीने में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के चार और नेताओं को गिरफ्तार करने का है. उन्होंने कहा कि वह मुझे गिरफ्तार करेंगे सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार करेंगे, दुर्गेश पाठक को गिरफ्तार करेंगे और राघव चड्ढा को गिरफ्तार करेंगे. हम सबको जेल में डालने की योजना बनाई जा रही है.”

आतिशी ने साथ ही कहा,

“मैं आज भारतीय जनता पार्टी को यह बताना चाहती हूं कि हम आपकी धमकी से डरने वाले नहीं हैं. हम भगत सिंह के चेले हैं, केजरीवाल के सिपाही हैं. जब तक आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता में आखिरी सांस तक बची है, हम अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में इस देश को बचाने के काम करते रहेंगे. आप हर विधायक को हर आदमी को जेल में डाल दो. उसकी जगह 10 और लोग इस लड़ाई को लड़ने के लिए सामने आएंगे.”

Advertisement

ED की तरफ से खुद का नाम लिए जाने पर आतिशी ने कहा, 

“ कल ED ने सौरभ भारद्वाज और मेरा नाम कोर्ट में लिया. एक ऐसे बयान के आधार पर हमारा नाम लिया है, जो बयान ED और CBI के पास डेढ़ साल से मौजूद है. यह बयान CBI की चार्जशीट में है और ED के पास है. तो इस बयान को अब उठाने का क्या मतलब था?”

बताते चलें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 अप्रैल को 15 दिन की ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया. उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया. ED के मुताबिक पहली बार इस केस में सीएम केजरीवाल ने अपने दो मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और आतिशी का नाम लिया था.

वीडियो: अरविंद केजरीवाल पर बहस हुई, रिपोर्टर को घेर लिया

Advertisement