माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार दिया है (Atiq Ahmed Son Asad Killed in Encounter). असद का यूपी के झांसी में एनकाउंटर होने की खबर आ रही है. उमेश पाल मर्डर केस (Umesh Pal Murder Case) में असद आरोपी था. पुलिस कई दिनों से असद की तलाश कर रही थी. असद पर 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था. जानकारी ये भी आ रही है कि असद के एक साथी शूटर गुलाम का भी एनकाउंटर हुआ है. एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि इन दोनों के पास से विदेशी हथियार भी बरामद हुए हैं.
अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर, यूपी STF ने झांसी में मार गिराया!
पुलिस का दावा- असद ने हम पर फायर किया फिर...


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने एनकाउंटर की पुष्टि की है. पुलिस (UP STF) ने बताया कि असद को जिंदा पकड़ने की कोशिश थी और उससे सरेंडर करने को भी कहा गया था. पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर करने वाली टीम का नेतृत्व डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल कर रहे थे.
24 फरवरी को दिनदहाड़े प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी गली के बाहर कार से उतरते वक्त उमेश पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. बम भी फेंके गए. हमले में उमेश पाल के साथ-साथ उनके दो गनर्स की भी मौत हो गई थी. उमेश पाल की पत्नी ने इस मामले में अतीक, उसके भाई अशरफ और बेटे समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. प्रयागराज पुलिस इस मामले में अतीक के बेटे असद समेत पांच शूटरों की तलाश में जुटी थी.
इस हत्याकांड से पहले भी असद चर्चा में रहा है. आरोप है कि असद नाबालिग होते हुए स्कॉर्पियो चलाकर स्कूल गया था. साथ ही साल 2016 में जब वो महज नौ साल का था, तब उसने एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग भी की थी. असद लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहा था. और अब उसके एनकाउंटर की खबर सामने आई है.
वीडियो: सुर्खियां: अतीक अहमद प्रयागराज आया, तो मीडिया से क्यों बोला 'शुक्रिया'?





















