The Lallantop

'आज मेरे बेटे को श्रद्धांजलि मिली'- असद के एनकाउंटर पर उमेश पाल की मां-पत्नी क्या बोलीं?

'योगी ने बेटी के सुहाग के कातिलों को मारकर हमें न्याय दिलाया.'

Advertisement
post-main-image
मीडिया से बात करतीं उमेश पाल की पत्नी व मां (बाएं), एनकाउंटर में मारे गए असद की फाइल फोटो (दाएं)- फोटो (ANI/PTI)

अतीक अहमद (Atique Ahmed) के बेटे असद अहमद की एनकाउंटर (Asad Ahmed Encounter) में मौत हो गई है. असद का यूपी के झांसी में एनकाउंटर हुआ है. उमेश पाल मर्डर केस में असद आरोपी था. असद के साथ उसके साथी शूटर गुलाम का भी एनकाउंटर हुआ है. पुलिस कई दिनों से असद की तलाश कर रही थी. असद पर 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था. असद के एनकाउंटर के बाद उमेश पाल की पत्नी और मां के बयान भी सामने आए हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा है. उमेश की पत्नी  ने कहा,

“मैंने न्याय देने की जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ पर छोड़ दी थी. उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को मारकर हमें न्याय दिलाया है. उन्होंने जो किया अच्छा किया है. प्रशासन न्याय दिला रहा है. पुलिस ने बहुत सहयोग किया है. योगी जी जो कुछ भी करेंगे अच्छा करेंगे.”

Advertisement

वहीं, उमेश पाल की मां शांति देवी ने पुलिस की तारीफ की. उमेश की मां ने कहा,

“ये मेरे बेटे को श्रद्धांजलि है. हमें सीएम योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है.”

यूपी STF की टीम ने किया ढेर

इससे पहले, असद के एनकाउंटर के बाद एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि असद को जिंदा पकड़ने की कोशिश थी और उससे सरेंडर करने को भी कहा गया था. पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर करने वाली टीम का नेतृत्व डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल कर रहे थे.

Advertisement

24 फरवरी 2023, को शाम करीब पांच बजे उमेश पाल की हत्या कर दी थी. इस घटना में उनके गनर राघवेंद्र सिंह और संदीप निषाद भी मारे गए थे. घटना के अगले दिन 25 फरवरी को उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर प्रयागराज के धूमनगंज थाना में अतीक अहमद, शाइस्ता परवीन, अशरफ, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अन्य नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी.

Atique Ahmed के बेटे Asad और साथी Ghulam को STF और UP Police ने एनकाउंटर में किया ढेर

Advertisement