एक 34 साल के बिजनेसमैन ने सपा नेता आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बिजनेसमैन ने आरोप लगाया है कि आजम खान के सहयोगियों ने उन्हें आजम खान के खिलाफ साल 2019 में दर्ज मामले में बयान देने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी. पुलिस ने कहा कि शनिवार, 27 अगस्त को इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.
"हमें आजम खान ने भेजा है, बयान मत देना" - आजम खान के खिलाफ एक और केस!
बिजनेसमैन ने दर्ज कराया केस, कहा - "10 दिनों से दी जा रही धमकी"


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि शिकायत करने वाले शानू ने शुरू में 2019 में आजम खान (Azam Khan) और अन्य के खिलाफ कथित तौर पर उनके घर को गिराने और घर के सामानों में तोड़-फोड़ का मामला दर्ज कराया था.
ये भी पढ़ें- आजम खान पर दो और केस हो गए, गवाहों के घर में गुंडे घुसवाने का आरोप!
कोतवाली पुलिस थाने के थाना प्रभारी गजेंद्र त्यागी ने कहा,
बिजनेसमैन को पुलिस सुरक्षा दी गई है“पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में शानू ने आरोप लगाया है कि पिछले 10 दिनों से तीन लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं और मामले में अदालत में अपना बयान दर्ज नहीं करने के लिए कह रहे हैं. तीनों ने शानू से कहा कि उन्हें आजम खान ने भेजा है. शानू का दावा है कि आखिरी बार तीनों ने उन्हें 24 अगस्त को धमकी दी थी.”
रामपुर के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस संसार सिंह ने बताया कि शिकायत करने वाले बिजनेसमैन को पुलिस सुरक्षा दी गई है. उन्होंने कहा,
“सर्कल ऑफिसर अनुज कुमार चौधरी इस मामले की जांच कर रहे हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”
अगस्त में इससे पहले आजम खान और अन्य के खिलाफ तीन शिकायतें दर्ज कराई गई थीं. गवाहों और उनके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि आजम खान के सहयोगियों ने उन्हें धमकी दी.
आजम खान के वकील पर भी गवाह को धमकाने की FIRपुलिस ने दो मामलों में आजम खान और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. तीसरे मामले में आजम खान के वकील नासिर सुल्तान के साथ तीन अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
पिछले हफ्ते, 40 साल के इकरार ने सुल्तान और तीन अन्य के खिलाफ कथित तौर पर धमकी देने और गाली देने की एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस ने कहा कि इकरार ने आरोप लगाया कि जब उनका भाई अबरार अदालत में बयान दर्ज करा रहा था और वह कोर्ट रूम के बाहर खड़े थे, तो आरोपी ने आकर गाली-गलौज की और उन्हें धमकी दी.
वहीं 17 अगस्त को भी रामपुर के दो अलग-अलग थानों में आजम खान के खिलाफ यतीमखाना प्रकरण के गवाहों को धमकाने के आरोप में दो केस दर्ज किए गए थे.
वीडियो- ‘लुलु लुुलु क्या है’ के बाद आजम खान ने लुलु मॉल के मालिक पर क्या आरोप लगा दिया?

















