The Lallantop

बाइक दे दो फिर ये लड़की गजब के स्टंट कर दिखाएगी

अनम हाशिम देश की पहली महिला स्टंट राइडर हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बाइक पर हवा से बात करना और स्टंटबाजी सिर्फ कूल डूड्स ही नहीं कर सकते. फिल्मों में लिखा रहता है ये स्टंट ट्राई न करें. इन्हें एक्सपर्ट की देख-रेख में किया गया है. ज्यादातर स्टंट वाले लड़के होते हैं. लेकिन अब लड़कियां भी इसमें आगे आ रही हैं. ऐसी ही एक जांबाज लड़की है. अनम हाशिम. अनम 21 साल की हैं. इन्हें भारत की पहली महिला स्टंट राइडर माना जाता है.
अनम खारदूंगला पास तक अपनी टीवीएस स्कूटी पर दो बार जा चुकी हैं. बगैर किसी टेक्निकल सपोर्ट के. खारदूंगला पास लद्दाख में है और लगभग 18,000 फीट की उंचाई पर है. उन्होंने टीवीएस जेस्ट में दस लड़कियों की एक टीम को भी लीड किया था. अब वो इसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करना चाहती हैं.
anam twitter
अनम हाशिम

इससे पहले वो तब चर्चा में आई थीं, जब यूट्यूब पर उनका एक स्टंट वाला वीडियो वायरल हो गया था. इसमें उन्होंने एक स्टंट किया था जिसे क्राइस्ट कहा जाता है. अनम ने 16 साल की उम्र में बाइक स्टंट शुरू किया था.
anam 4

अनम कहती हैं- बाइक को नहीं पता होता आपका जेंडर क्या है.
अनम के पापा ने उन्हें बाइक चलाना सिखाया. स्टंट को लेकर उनके मन में शक था. लेकिन अब वो खुश हैं.
अनम बताती हैं, ''मैं स्कूल में जब लड़कों को बाइक चलाते देखती थी तो मुझे रोमांच का अनुभव होता था. मैंने स्टंटिंग पर रिसर्च करनी शुरू की और मैंने इसे प्रोफेशन के तौर पर अपना लिया.''
anam 7

अनम ने एक्टिवा स्कूटी से स्टंट करना शुरू किया था. पहला स्टंट बिना किसी गड़बड़ी के किया. स्कूटी पर स्टंट करना बाइक पर स्टंट करने से ज्यादा कठिन है. अनम कहती हैं, ''लोगों को लगता था कि ये लड़कों का काम है. मम्मी पापा को इसके लिए मनाना आसान नहीं था. पहले मेरे पापा बाइक खरीदने को तैयार नहीं थे लेकिन बाद में मैंने उन्हें मना लिया.''
अनम पिछले तीन सालों से स्टंट कर रही हैं.
https://twitter.com/Anam_stunts/status/795950504308133889
अनम सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं. अपने नए स्टंट्स की जानकारी अपने फैंस को फेसबुक, ट्विटर से देती हैं.
anam 6
फोटो- सोशल मीडिया से

खारदूंग-ला पास के सफ़र के बारे में अनम कहती हैं, ''इतनी ठण्ड और इतने कठिन रास्तों वाले खारदूंग-ला पास पर जाना आसान नहीं था. लेकिन मैंने आसानी से इसे पूरा कर लिया.''
anam 5

आगे के लिए अपने प्लान के बारे में वो बताती हैं कि अब वो डस्ट बाइकिंग सीख रही हैं. वो सुपर बाइक्स में स्टंट करना चाहती हैं और इंटरनेशनल स्टंट राइडिंग चैंपियनशिप में भाग लेना चाहती हैं.
anam with dadi
अपनी दादी के साथ अनम

अनम स्टंट राइडिंग को भारत में प्रमोट करना चाहती हैं. अब वो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 250 लोगों के साथ खारदूंग-ला पास पर जाना चाहती हैं. अनम टीवीएस स्कूटी को एंडॉर्स भी करती हैं.
अनम के स्टंट यहां देखिए.
https://www.youtube.com/watch?v=-wy3rR13h4U
https://www.youtube.com/watch?v=WhmyDUgntZw
https://www.youtube.com/watch?v=uwAdgnCVPDw

ये स्टोरी निशान्त ने की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement