The Lallantop

चंदा दरः बीजेपी-कांग्रेस से आगे रही NCP दिल्ली में

AAP की डोनेशन रिपोर्ट में 111 डोनर के नाम, एड्रेस और पैन डिटेल गायब हैं. इन लोगों ने मिलकर 91.47 लाख का चंदा दिया था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
2013 से 2015 के बीच दिल्ली में सबसे ज्यादा चंदा आम आदमी पार्टी (AAP) को मिला. पार्टी सत्ता में भी है. लेकिन जो बात चौंकाने वाली है, कि दिल्ली में कांग्रेस और बीजेपी से ज्यादा NCP के चंदे में इजाफा हुआ है. 2015 चुनाव में NCP कुल 9 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसे कद्दू कोई सीट नहीं मिली थी. इलेक्शन कमिशन को पार्टियों ने जो जानकारी दी है, उसका एनालिसिस किया है एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने.

इस रिपोर्ट से क्या क्या निकला.


1

2013-14 और 2014-15 में कुल मिलाकर AAP को 44.71 करोड़ चंदा मिला.

2

AAP को 3326 लोगों/संस्थाओं ने 20 हजार से कम चंदा दिया. जो कुल मिलाकर 2.68 करोड़ था.

3

AAP को एक चौथाई (25 फीसदी) चंदा विदेश से मिला.

4

AAP की डोनेशन रिपोर्ट में 111 डोनर के नाम, एड्रेस और पैन डिटेल गायब हैं. इन लोगों ने मिलकर 91.47 लाख का चंदा दिया.

5

इन दो सालों में AAP के चंदे में सबसे ज्यादा 275 फीसदी का इजाफा हुआ. यह नेशनल पार्टियों के औसत (151 फीसदी) से कहीं ज्यादा है.

image


6

AAP को 2013-14 में 20 हजार से ज्यादा के चंदे में 9.42 करोड़ और 2014-15 में 35.28 करोड़ रुपये मिले.

7

AAP इकलौती पार्टी ने 2014-15 की अपनी डोनेशन रिपोर्ट में 20 हजार से कम के चंदों की भी डिटेल दी है. हालांकि 2013-14 के लिए उसने यह डिटेल नहीं दी है.

8

AAP को सबसे ज्यादा डोनेशन 1001 से लेकर 50 हजार की रकम में मिला.

9

26 लोग ऐसे थे जिन्होंने 1 से 50 रुपये के बीच डोनेशन दिया. 92 लोगों ने 51 से 500 रुपये के बीच डोनेशन दिया.

10

इन दो सालों में दिल्ली में कांग्रेस और बीजेपी से ज्यादा NCP के चंदे में इजाफा हुआ. NCP के चंदे में 177 परसेंट इजाफा हुआ, जबकि बीजेपी को 156 परसेंट और कांग्रेस को 137 परसेंट चंदा ज्यादा मिला.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement