The Lallantop

कंप्यूटर ख़राब हो गया, उड़ते-उड़ते सैकड़ों हवाई जहाज रुक गए, जानिए क्या हुआ?

1200 से ज़्यादा फ़्लाइट्स पर असर पड़ा है.

Advertisement
post-main-image
(तस्वीर - AP)

पूरे अमेरिका में फ़्लाइटें (US Flight Delays) रोक दी गई हैं. क्यों? कम्प्यूटर सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से. न्यूज़ एजेंसी AFP की जानकारी के मुताबिक़, फ़ेडरल एविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन (Federal Aviation Administration) के कंप्यूटर्स में समस्या पाई गई है. इसकी वजह से पूरे अमेरिका में उड़ानों पर असर पड़ा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
हुआ क्या है?

US फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) सिस्टम पायलटों और बाक़ी क्रू को ख़तरों या हवाई अड्डे में किसी भी बदलाव के बारे में अपडेट करता है. अमेरिकी नागरिक उड्डयन नियामक की वेबसाइट के मुताबिक़, इसी सिस्टम में फ़ॉल्ट आ गया है. कोई भी जानकारी शेयर नहीं की जा पा रही है. इस वजह से पूरे अमेरिका में विमान सेवाएं ठप हो गई हैं. सभी फ्लाइट्स को ग्राउंड पर ला दिया गया है.

Advertisement

स्थानीय समयानुसार बुधवार की सुबह 5.30 बजे अमेरिका के अंदर या बाहर क़रीब 1200 से अधिक फ़्लाइट्स को रोका गया है या उनमें देरी हुई है. USFAA ने बताया कि एजेंसी अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम (NOTAM) को बहाल करने के लिए काम कर रही है. आधिकारिक बयान में FAA ने कहा,

"हम अंतिम जांच कर रहे हैं और अब सिस्टम को पुनः लोड कर रहे हैं. पूरा नैशनल एयरस्पेस सिस्टम का संचालन प्रभावित हुआ है."

NOTAM. पहले इसे 'नोटिस टू एयरमेन' कहा जाता था. अब 'नोटिस टू एयर मिशन' कहते हैं. यही वो सिस्टम है, जो पायलट्स और क्रू को जोख़िम या हवाई अड्डे की सर्विसेज़ में किसी भी बदलाव के बारे में बताता है. ये जानकारियां 200-200 पन्नों तक की हो सकती हैं. ख़ास तौर पर उन फ़्लाइट्स के लिए, जो लंबी दूरियां तय करती हैं. रनवे बंद है कि नहीं, कोई पक्षी तो आस-पास नहीं है, कोई कम ऊंचाई वाली अंडर-कंस्ट्रक्शन वाली इमारत तो नहीं है. इस तरह की जानकारियां होती हैं.

Advertisement

NOTAMs का एक हॉटलाइन नंबर हुआ करता था, लेकिन इंटरनेट के साथ इसे चरणबद्ध तरीक़े से बंद कर दिया गया है.

वीडियो: 50 यात्री एयरपोर्ट पर ही बैठे रह गए, प्लेन ने ये धोखा कर दिया!

Advertisement