बीते दिनों मुंबई में हुआ NMACC ईवेंट. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर एक बार फिर से अंबानी परिवार चर्चा में है. इवेंट में अंबानी परिवार ने मेहमानों को चांदी की थालियों में खाना परोसा और खाने के बाद एक डिश में मिठाई के साथ 500 रुपये के ‘नोट’ भी परोसे. अब इससे जुड़ीं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. लेकिन इनमें एक ट्विस्ट है. क्या है वो ट्विस्ट, आइए आपको बताते हैं.
अंबानी के इवेंट में मिठाई के साथ रखे नोट असली थे या नकली, पता चल गया है
लोग कह रहे थे कि पहले मिठाई खाओ, फिर पैसे घर ले जाओ.


सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में एक स्वीट डिश के साथ 500 रुपये के नोट रखे हुए हैं. इस स्वीट डिश को उत्तर भारत की फेमस डिश ‘दौलत की चाट’ कहा जाता है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक स्वीट डिश के पास रखे हुए नोट नकली हैं. दरअसल, इन फोटो के वायरल होन के बाद कई लोग ये सवाल पूछ रहे थे कि ये नोट असली हैं नकली.
NMACC का फुल फॉर्म हुआ ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’. बीते 31 मार्च को इसकी ओपनिंग सेरेमनी थी. इसके उद्घाटन के लिए 'स्वदेस' नाम का इवेंट प्लान किया गया था. 'स्वदेस' के अंदर तीन इवेंट्स हुए थे. The Great Indian Musical: Civilisation to Nation. ये म्यूज़िकल थिएटर शो था. दूसरे इवेंट का नाम था India in Fashion, जो कि कॉस्ट्यूम आर्ट एग्ज़ीबिशन था. तीसरे इवेंट का नाम था Sangam/Confluence, जो कि विज़ुअल आर्ट शो था.
NMACC को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बने जियो वर्ल्ड सेंटर में बनवाया गया है. इसे रिचर्ड ग्लकमैन (Richard Gluckman) नाम के वर्ल्ड फेमस आर्किटेक्ट ने डिज़ाइन किया है. रिचर्ड को दुनियाभर के पॉपुलर म्यूज़ियम डिज़ाइन करने के लिए जाना जाता है. खैर, इस कल्चरल सेंटर में 2000 सीटों वाला भव्य थिएटर है, जहां नाटकों का मंचन किया जाएगा. 250 सीटों वाला स्टूडियो थिएटर है, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस बताया जा रहा है. एक क्यूब भी है, जिसमें 125 सीट होंगी. इस क्यूब का स्टेज और ‘बैठने की जगह’ मूव करते रहते हैं. इसलिए ये अलग-अलग आर्ट फॉर्म्स के लिहाज़ से एडजस्ट हो सकता है. इस कल्चरल सेंटर में 16 हज़ार स्क्वेयर फीट में बनी चार माले की आर्ट गैलरी भी है.
वीडियो: NMACC इवेंट की एक फोटो वायरल हो रही है, इसमें सलमान खान और ऐश्वर्या राय नज़र आ रहे हैं






















