ये भी पढ़ें:
आलिया भट्ट ने अमिताभ की तारीफ में एक महा मिस्टेक कर दी
अमिताभ ने बिना इग्नोर किये इस तरफ आलिया का ध्यान दिलाया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
आलिया भट्ट सीख रही हैं. किससे? जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री सीख रही है. अरे बच्चन साब से. बच्चन अमिताभ से. इसके बारे में खुद आलिया भट्ट ने ट्वीट किया. दरअसल ये दोनों लोग 'ब्रह्मास्त्र' नाम की फिल्म में साथ आ रहे हैं. शूटिंग चालू है. फिल्म आने से पहले उसके लिए माहौल भी तैयार करना होता है. उसी कड़ी में एक दूसरे की तारीफें हो रही हैं. और ये बहुत अच्छी बात है. देखो आलिया ने क्या ट्वीट किया.
तारीफ तो कर दी लेकिन गलती से मिस्टेक कर दी. ये जो 'क्यूज़' लिखा है इसकी स्पेलिंग में गलती है. ये ques नहीं cues होता है. इसे अमिताभ ने ट्वीट करके समझाया भी. इस 'क्यू' का मतलब फिल्म, थिएटर या एक्टिंग की लाइन वाले जानते होंगे. नहीं जानते तो बता देते हैं. दरअसल सीन शूट करते समय एक एक्टिर का डायलॉग जहां खत्म होता है और दूसरे का जहां शुरू होता है, वहां पहले वाले की तरफ से इशारा मिलता है. यही इशारा क्यू है. ये क्यू देने की जिम्मेदार वहां मौजूद किसी अनुभवी को भी दी जा सकती है. आलिया ने यहां बताया था कि अमिताभ बच्चन अपना शेड्यूल एक घंटा पहले पूरा करके भी घर नहीं जाते थे और क्यू देते थे. अगर मैं सही हूं तो ये वही वाला क्यू है. इसके जवाब में आलिया ने आंखें मूंद लीं. शरम के मारे.
अमिताभ बच्चन वाकई में फिल्म इंडस्ट्री को बहुत कुछ सिखाते हैं. लेकिन जो चीज सर्वोपरि है वो है समय की कीमत. अमिताभ कभी सेट पर लेट नहीं पहुंचते. जहां लेट पहुंचने का अंदेशा होता है वहां पांच मिनट पहले पहुंच जाते हैं. ऐसे वक्त में जब 'इंडियन स्टैंडर्ड टाइम' नाम का अलग टर्म ही अस्तित्व में आ चुका है, तब ऐसे लोगों की वैल्यू बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement






















