The Lallantop

अक्षय कुमार की फिल्म में चोरी का गाना है, क्या ये बात सच है?

वो भी गाना सुन लीजिये, जिसको ओरिजनल बताया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अक्षय कुमार चोर हैं. वो गाने चुराते हैं. सीन और डायलॉग्स भी चुराते हैं. ये हम नहीं कह रहे. राजस्थान के एक प्रोडक्शन हाउस ने उन पर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का गाना 'हंस मत पगली, प्यार हो जाएगा' पहले उन्होंने बनाया था. और उनकी फिल्म का नाम 'लाडली' है. इस पर इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने फिल्म के निर्माता की क्लास लगा दी. इससे पहले फिल्म के सीन और डायलॉग्स के लिए भी ऐसे आरोप लग चुके हैं. हमने सोचा ज़रा सुना जाए इस गाने का 'फर्स्ट वर्ज़न'. यू-ट्यूब पर सर्च मारा तो राजस्थान के साथ-साथ गुजराती संस्करण भी मिल गया. पांच महीने पहले जनवरी में ये गाना राजस्थान में जन्मा, अप्रैल में गुजरात के एक एलबम से होता हुआ जून में पहुंच गया आमची मुंबई. हालांकि मुंबई पहुंचते-पहुंचते पूरे गाने में सिर्फ एक लाइन बची है. वो बेशकीमती लाइन है 'हंस मत पगली, प्यार हो जाएगा'. कितनी ताज़ी लाइन है न? क्या? हंय, क्या सोच रहे हो? पहिले सुने हो का ई लाइन? कहां? ट्रक, डाला, साईकिल, स्कूटर, टेम्पो, रिक्शा... न जाने कहां-कहां. हइ न. dala हम भी यही सोच रहे थे. कहीं ये लाइन अक्षय ने ट्रक के पीछे से खुरुच तो नहीं ली. या साईकिल में से लगी तख्ती नोच ली हो. वैसे अक्षय के पीछे काहे पड़े हैं हम लोग. समझ नहीं आ रहा. गाना गीतकार लिखता है, गाता कोई और है. अक्षय तो सिर्फ हिरोइनी के पीछे-पीछे घूम रहे हैं इस गाने में. तो भइया ये गाना लिखा है सिद्धार्थ और गरिमा ने. गाया है सोनू निगम और श्रेया घोषाल ने. लिंक सारे गाने के हैं, जो मन हो सुनो. राजस्थानी-
गुजराती-
हिन्दी (अक्षय वाला)-

  ये भी पढ़ें-

अक्षय कुमार की उस फिल्म की 8 बातें जिसका नाम सुनकर प्रधानमंत्री हंस पड़े

सैनिकों के लिए फिल्में भारत में सिर्फ ये एक आदमी बनाता है

'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के असली हीरो अक्षय नहीं प्रियंका भारती हैं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement