The Lallantop

'बाहुबली' वाले राजामौली की अगली फिल्म में ये जबरदस्त रोल करने जा रहे अजय देवगन

फिल्म 'RRR' में पहले ही साउथ के दो सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं और अब अजय भी.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'आर आर आर' के एक फैनमेड पोस्टर में राम चरण और जूनियर एनटीआर. और बीच में शहीद भगत सिंह के किरदार में अजय देवगन.
अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी' थिएटर्स में खूब पैसे पीट रही है. 200 करोड़ रुपए के आसपास कमा चुकी है. लेकिन अजय अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर बढ़ चुके हैं. उनकी अगली फिल्म होगी 'बाहुबली' फेम एस.एस राजमौली की 'आर आर आर' (RRR). ये बड़े बजट में बनने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म है. कहानी होगी आंध्र प्रदेश के दो क्रांतिकारियों की, जिन्होंने अग्रेज़ों के खिलाफ आज़ादी के लिए संघर्ष किया था. स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम. फिल्म में ये दोनों किरदार निभा रहे हैं तेलुगू सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर. इन लोगों के साथ फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन को भी लिया गया है, जो छोटे मगर मजबूत किरदारों में दिखाई देंगे.
ये फिल्म रियल हस्तियों से प्रेरित है. ऐसे में अटकलें ये लगाई जा रही थीं कि अजय भी कोई असली कैरेक्टर ही प्ले करेंगे. अब इस मामले में कुछ रिपोर्ट्स आईं हैं, जिसमें ये कहा जा रहा है कि 'RRR' में अजय, सरदार भगत सिंह के रोल में दिखाई देंगे. यही वो किरदार होगा, जो सीताराम राजू और कोमाराम को अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ खड़ा होने के लिए प्रेरित करेगा. इस फिल्म की कहानी तो रियल लोगों से प्रेरित है लेकिन कहने के तरीके में थोड़ी मिलावट रहेगी. खबरों की मानें, तो उन फ्रीडम फाइटर्स की कहानी बिलकुल रियल न रखते हुए, थोड़ा फिक्शनल रखा जाएगा.
फिल्म 'आर आर आर' की लॉन्चिंग यानी शुरुआत होने की घोषणा होने के दौरान डायरेक्टर राजामौली के साथ जूनियर एनटीआर और राम चरण.
फिल्म 'आर आर आर' की लॉन्चिंग यानी शुरुआत होने की घोषणा होने के दौरान डायरेक्टर राजामौली के साथ जूनियर एनटीआर और राम चरण.

इस खबर में एक चीज़ खटकने वाली है. अजय, भगत सिंह के रोल के लिए थोड़े ज़्यादा उम्रदराज़ नहीं लग रहे. हालांकि मेक अप से जब अमिताभ बच्चन को 13-14 साल का 'ऑरो' (पा) बनाया जा सकता है, तो कुछ भी हो सकता है. अगर ऐसा होता है, तो अजय अपने करियर में एक ही किरदार दूसरी बार निभाएंगे. उन्होंने 2002 में आई राजकुमार संतोषी की फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में भी भगत सिंह का रोल किया था. 18 साल बाद वो फिर से वही रोल करने जा रहे हैं. इंट्रेस्टिंग बात तो है. पिछले साल मनोज बाजपेयी ने फिल्म 'सोनचिड़िया' में डकैत मान सिंह का रोल किया था. इससे पहले वो 1994 में आई शेखर कपूर की 'बैंडिट क्वीन' में भी डाकू मान सिंह का रोल कर चुके है. लेकिन इन दोनों मान सिंहों में सिर्फ दो चीज़ें कॉमन हैं, नाम और उनका पेशा. बाकी ये दोनों अलग-अलग किरदार थे. अजय देवगन ने 21 जनवरी को RRR में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी. इस बात की जानकारी फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर दी. अजय फिल्म 'तान्हाजी' की पॉलिटिक्स को लेकर चर्चा में हैं. ऊपर से फिल्म में उनके को-स्टार रहे सैफ अली खान ने फिल्म कंपैनियन के साथ इंटरव्यू में पॉलिटिक्स वाली बात की और उसके साथ अपनी भी असहमति दर्ज करवाई. काफी हो-हल्ला हुआ. फिलहाल मामला शांत चल रहा है. और सिर्फ काम चल रहा है.


वीडियो देखें: अजय देवगन की सुनिए क्योंकि JNU हिंसा पर बोलने वाले वो पहले सुपर स्टार हैं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement