The Lallantop

'छपाक' और 'तान्हाजी' की टक्कर से एक का कलेक्शन धूम, दूसरी का धड़ाम

रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' ने देश-विदेश में धूम मचा रखी है.

Advertisement
post-main-image
अखिल भारतीय क्षत्रिय कोली राजपूत संघ ने 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर्स' के खिलाफ याचिका दायर करके कहा था कि डायरेक्टर ओम राउत ने तान्हाजी मालुसरे के असली वंश को फिल्म में नहीं दिखाया है.
सिनेमाघरों में 10 जनवरी को दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. 'छपाक' और 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर्स'. दोनों ही फिल्में रिलीज से पहले थोड़ी बहुत कॉन्ट्रोवर्सी झेल चुकी हैं. लेकिन कमाई के लिहाज से देखा जाए तो तान्हाजी बेहतर प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने तीन दिनों में 61.75 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं 'छपाक' पिछड़ती नज़र आ रही है. फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके शुक्रवार, शनिवार और रविवार की कमाई की जानकारी दी है. 10 जनवरी को, यानी रिलीज वाले दिन 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर्स' ने 15.10 करोड़ कमाए. 11 जनवरी को फिल्म ने 20.57 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन यानी 12 जनवरी को फिल्म ने 26.08 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. यानी इस फिल्म ने इंडिया में पहले वीकेंड में 61.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

'छपाक' की बात करें, तो शुक्रवार को फिल्म ने 4.77 करोड़, शनिवार को 6.90 करोड़़ और रविवार को 7.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह पहले वीकेंड में फिल्म की कमाई 19.02 करोड़ रुपये तक पहुंच सकी. अगर बिजनेस के लिहाज से देखें को रविवार को 'छपाक' ने सबसे ज्यादा कमाई की, इससे उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में फिल्म का कलेक्शन बढ़ सकता है. लेकिन तान्हाजी की तुलना में फिल्म बहुत कमजोर साबित हो रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

9 जनवरी को रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' भी रिलीज हुई थी. पहले दिन फिल्म ने पूरे भारत में नेट 32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म जल्द ही तमिलनाडु में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है. राज्य में फिल्म ने तीसरे दिन 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इंडिया के बाहर भी रजनीकांत की फैन फॉलोइंग तगड़ी है. फिल्म ने पहले दो दिनों में अमेरिका में 7.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं विदेशों में पहले तीन दिन की कमाई की बात करें, तो ब्रिटेन में 2.32 करोड़ रुपये, न्यूजीलैंड में 24.05 लाख रुपये और ऑस्ट्रेलिया में 2.02 करोड़ का कलेक्शन किया है.


Darbar Movie Review 1578564113
फिल्म 'दरबार' के एक सीन में रजनीकांत और एक्ट्रेस नयनतारा.

27 दिसंबर को मल्टीस्टारर 'गुड न्यूज' रिलीज हुई थी. ये फिल्म अभी तक 190.09 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

Advertisement

'छपाक' के बजट की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 30 से 40 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई है. वहीं 'तान्हाजी' मेगाबजट फिल्म है. जिसमें लोकेशन और ग्राफिक्स पर काफी पैसा खर्च हुआ है. फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में देखा जाए तो दोनों ही फिल्में अपनी लागत का आधा खर्च भी नहीं निकाल सकी हैं.



Video : अल्लू अर्जुन ने दादा अल्लू रामलिंगैया का ज़िक्र करते हुए अपने पिता को सम्मान देने को क्यों कहा?

Advertisement
Advertisement