अजय सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वो 5 साल के थे, तब दिवाली के दिन उनके साथ एक हादसा हो गया. जिसकी वजह से उनकी देखने और सुनने की क्षमता चली गई. बिहार के एक छोटे से गांव में पैदा हुए अजय ने अपनी कमी को अपनी ताकत बनाई. अजय ने बताया कि जब मेरे गांव में बाढ़ आया करती थी, तो देखरेख के लिए डीएम और एसपी आया करते थे. मैं उन्हें देखकर सोचता था कि मैं भी एक दिन बड़ा अधिकारी बनूंगा. फिल्म को लेकर अजय ने बताया कि फिल्म में काम करने का कभी मेरा इरादा नहीं रहा. पर जब इस फिल्म को लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने मुझे बताया कि अगर आप इस फिल्म में काम करेंगे तो कई लोगों को इससे प्रेरणा मिलेगी."अजब सिंह की गजब कहानी" 17 फरवरी को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में अजय सिंह के साथ विकास गिरी, यशपाल शर्मा, गोविंद नामदेव जैसे जाने पहचाने कलाकार भी हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर हैं बिनोद कुमार सिंह और डायरेक्टर हैं ऋषि मिश्रा. अजय के मुताबिक उन्हें फिल्म में काम करने के लिए ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलती थी. इसलिए मैं केवल छुट्टी के दिन ही शूटिंग करता था. अजय सिंह ने अपनी जिंदगी में कभी कोई फिल्म नहीं देखी. फिल्मों के नाम पर वो सिर्फ दिलीप कुमार के बारे में जानते हैं कि वो एक एक्टर हैं. इसके अलावा ना तो उन्होंने कोई फिल्म देखी है. और ना ही किसी एक्टर को जानते हैं. उन्होंने कहा कि एक्टिंग के बारे में मैं कुछ नहीं जानता था. इस फिल्म में शूटिंग के दौरान मुझे पहले इशारों से सीन करके बताया जाता था. ये पहले बायोपिक फिल्म होगी जिसमें किसी सेलीब्रिटी की कहानी नहीं है, बल्कि एक आम इंसान की कहानी है जो विकलांग हैं. और वो खुद एक्टिंग कर रहा है. उस आदमी अपने संघर्ष से मुकाम को हासिल किया. हम ऐसा कह सकते हैं कि "अजब सिंह की गजब कहानी" से एक नई शुरुआत हुई है. ये शुरुआत है आम लोगों की प्रेरणादायक कहानी पर बायोपिक फिल्म बनने की.
ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है
ये भी पढ़ें :












