The Lallantop

रोज नहाने के बदले गंगाजल छिड़क लेता था पति, महिला ने तलाक मांग लिया

महिला ने तलाक के लिए आगरा के फैमिली कोर्ट में अर्जी दायर की है. पत्नी के आरोपों पर पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी के कहने पर 40 दिनों में छह बार स्नान किया है.

Advertisement
post-main-image
महिला का आरोप है कि उसका पति राजेश हफ्ते में एक बार खुद के ऊपर गंगाजल छिड़क लेता है. (फोटो- AI)

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने अपनी शादी के 40 दिन बाद ही पति से तलाक मांग लिया. महिला ने पति की अजीबोगरीब नहाने की आदत से परेशान होकर ऐसा करने का फैसला किया. महिला का कहना है कि उसका पति नियमित रूप से स्नान नहीं करता है और गंगाजल छिड़क कर काम चलाता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, महिला का कहना है कि उसका पति महीने में सिर्फ एक या दो बार ही नहाता है. इस कारण उसके शरीर से “दुर्गंध” आती है, जिसे वो बर्दाश्त नहीं कर पाती है. इसलिए, महिला ने अब शादी से बाहर निकलने का फैसला कर लिया है. इसके लिए उसने आगरा के फैमिली कोर्ट में अर्जी दायर की है.

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के पति का नाम राजेश है. महिला का आरोप है कि उसका पति राजेश हफ्ते में एक बार खुद के ऊपर गंगाजल छिड़क लेता है. हालांकि, महिला के आरोपों पर पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी के कहने पर 40 दिनों में छह बार स्नान किया है.

Advertisement

इंडिया टुडे ने फैमिली सेंटर काउंसलर के हवाले से बताया कि महिला के परिवार ने पुलिस में दहेज उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई है और तलाक की मांग की है. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला पति से झगड़े के बाद अपने माता-पिता के घर पर रह रही है. मामला सामने आने के बाद पति ने अपनी निजी स्वच्छता सुधारने के लिए हामी भर दी है. हालांकि, महिला अब राजेश के साथ रहने को राजी नहीं है. पति-पत्नी को एक हफ्ते में काउंसलिंग सेंटर वापस आने के लिए कहा गया है.

इसी तरीके का एक और मामला

इस साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के आगरा से ही एक और अजीबोगरीब तलाक का मामला सामने आया था. शहर में रहने वाली एक महिला ने अपने पति से इसलिए तलाक मांगा था, क्योंकि उसने उसे कुरकुरे का एक पैकेट नहीं दिलाया था.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट बताती है कि महिला को मसालेदार खाने की काफी लत थी. वो अपने पति से हर दिन 5 रुपये का कुरकुरे लाने के लिए कहती थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी होती थी. एक दिन पति अपनी पत्नी के लिए कुरकुरे का पैकेट लाना भूल गया था, जिसकी वजह से पत्नी ने तलाक की मांग कर दी थी.

Advertisement

वीडियो: पति को हार्ट अटैक आया तो तलाक़ भूल सालों बाद लौटी पत्नी, इस कपल की कहानी सुनकर हैरान रह जाएंगे

Advertisement