The Lallantop

आगरा में 11 साल की दलित लड़की के साथ रेप, मैरिज हॉल में दिया वारदात को अंजाम

UP Agra Rape: पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वो 21 अगस्त की रात को करीब 8 बजे सामान लेने पास की दुकान पर गई थी. वापस लौटने में काफी देर हुई तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की.

Advertisement
post-main-image
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची (सांकेतिक फोटो- इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के आगरा में 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है (Agra Minor Rape Case). आरोप है कि लड़की के पड़ोस में रहने वाले शख्स के ड्राइवर ने घर के पास बने मैरिज हॉल में उसके साथ रेप किया. खबर है कि वो मैरिज हॉल एक BJP नेता का है. हालांकि घटना में नेता का हाथ सामने नहीं आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े अरविंद शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला थाना सदर में सीओडी चौकी इलाके का है. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वो 21 अगस्त की रात को करीब 8 बजे सामान लेने पास की दुकान पर गई थी. वापस लौटने में काफी देर हुई तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की. आरोप है कि नाबालिग घर के पास बने मैरिज हॉल में घायल हालत में मिली.

होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले प्रेमचंद का ड्राइवर भीमचंद उर्फ भीमा जबरन उसे अपने साथ ले गया और उसका रेप किया.

Advertisement

मामले की जानकारी मिलने पर ACP सदर सुकन्या शर्मा और सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए लेडी लायल अस्पताल भेजा गया. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल हुई है. पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. उसे खून भी चढ़ाया गया.

खबर है कि घटना से भड़के परिजन और स्थानीय लोगों ने सदर थाने को घेरकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोपी को जल्द  अरेस्ट कर कड़ी सजा देने की मांग की है.

मामले पर बसपा अध्यक्ष मायावती का बयान सामने आया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा,

Advertisement

यूपी में भी महिला सुरक्षा का हाल बेहाल है. आगरा जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना अति-दुखद और अति-निन्दनीय.

ये भी पढ़ें- 9 साल की बच्ची के रेप मामले में BJP नेता के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट फाइल कर दी है

मायावती ने मांग की कि यूपी सरकार दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे और साथ ही ऐसे उपाय भी करे जिससे ऐसी वारदात दोबारा ना हो.

वीडियो: कोलकाता रेप और मर्डर मामले में CBI की जांच में क्या खुलासे हुए?

Advertisement