The Lallantop

मुगल सराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलते ही ये कांड हो गया

एक तरफ स्टेशन का नाम बदला जा रहा था, दूसरी तरफ पैसेंजर्स ने बवाल मचा रखा था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ये तो पता चल ही गया होगा कि मुगल सराय रेलवे स्टेशन का नाम बदल गया है. अब उसका नाम है पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन. न यकीन हो तो ये चिट्ठी देख लो.
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन

हां तो 'नए बने' पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर कांड हुआ है. 4 जून की रात ट्रेन नंबर 12502 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी डिब्बों में बमचक मच गई. वहां न किसी को बेड रोल मिला, न कंबल मिले. टॉयलेट भी गंदे पड़े थे. पैसेंजर्स ने उतरकर वहीं दीन दयाल जंक्शन पर ही माहौल काट दिया.
बाद में पता चला कि बिस्तर चादर वगैरह न तो जमीन खा गई थी न आसमान निगल गया था. दरअसल एसी कोच के लिए जो अटेंडेंट होते हैं न, अरे परिचारक. वो बीच में ही कहीं उतर गए. बाद में पता चला कि सैलरी न मिलने से नाराज थे. इसलिए उन्होंने सामान उतारकर वसूल लिया.
बताइये. नाम बदला जा रहा है, सिस्टम नहीं बदल रहा. किराया बढ़ रहा है, कर्मचारियों की सैलरी नहीं मिल रही. ट्रेनें लेट चल रही हैं, कोई सुन नहीं रहा. पैसेंजर्स को झेलना है सब.


ये भी पढ़ें:

जापान में अनर्थ हो गया, 25 सेकेंड पहले ट्रेन खुल गई

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'टॉयलेट वाली चाय' पर रेलवे ने जो किया, वो जानकर आप कभी रेल में चाय नहीं पिएंगे

आपको चूना लगाने के लिए भारतीय रेलवे लेकर आया है नया प्लान

Advertisement
Advertisement