The Lallantop

जीत के जश्न में गाया संजो बघेल का ये गाना क्रिकेट प्रेमियों से मिस तो नहीं हो गया?

Sanjo Baghel ने अपने यूट्यूब चैनल पर T20 World Cup 2024 Final Match मैच के बाद नया गाना अपलोड किया है. गाने में टॉस से लेकर पूरे मैच की कहानी को फिट कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट (फोटो/Youtube)

कैरेबियन देश. 29 जून की रात. भारत  ICC Men's T20 World Cup का चैंपियन बन गया कुछ ऐसे ही शब्द आपने अपने फोन की स्क्रीन में देखें होंगे. साथ ही देखी होंगी कुछ सुंदर तस्वीरें. तस्वीरें मैच के आखिरी पलों की. तस्वीरें हमारे खिलाड़ियों की. और तस्वीरें उस चमकीले ख़िताब की. जो 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद भारत के नाम  हुआ. इस जीत के बाद महीनों से आलोचना झेल रहे हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) भी सोशल मीडिया की आंखों के तारे बन गए. सबकी फीड पर हार्दिक. हर रील में हार्दिक. और हर जुबान पर हार्दिक. हार्दिक का नाम और उनकी चर्चाओं का सिलसिला इतना चला कि उनके नाम से जुड़ा एक पुराना गाना दोबारा ट्रेंड किया. ट्रेंड के साथ-साथ गाने पर लोगों ने वाइब किया. पहले आप गाना सुनिए. फिर पूरी कहानी विस्तार से बताऊंगी. पक्का वाला प्रॉमिस!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


‘हार्दिक पांड्या के गुण गाएं, जो हैं भारत के क्रिकेटर...’ कुछ इन्ही बोलों के साथ संजो बघेल ने ये गाना गया है. ये गाना 2021 में संजो ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया था. T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के बाद लोग संजो के गाए इस गाने पर खूब वाइब कर रहे हैं. उनके इस गाने को इंस्टाग्राम की रीलों में भी खूब शेयर किया जा रहा है. चलती हुई चीज है, चल रही है.

Advertisement
कौन है संजो बघेल:

संजो बघेल लोकगीत गयिका हैं. बुंदेलखंड की मशहूर सिंगर भी कह सकते हैं. संजो अपने भक्ति गीतों के लिए जानी जाती हैं. यूट्यूब पर आपने बहुत पहले भी कभी आल्हा सुना हो तो हो सकता है आपने संजो बघेल की आवाज ही सुनी हो.  भक्ति गानों के साथ-साथ संजो भारतीय क्रिकेटरों पर भी गाना बनाती हैं. जैसे हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, MS धोनी, सूर्यकुमार यादव आदि. खास बात ये है कि गाने के बोल तो क्रिकेटरों के ऊपर होते हैं लेकिन उसका म्यूजिक बैकग्राउंड आल्हा या भजन  के जैसा होता है. 

संजो बघेल ने गाने के बोलों के जरिए हार्दिक पांड्या का पूरा क्रिकेट करियर बताया है. संजो ने अपने यूट्यूब चैनल पर T20 मैच के बाद एक गाना और अपलोड किया है. गाने में टॉस से लेकर पूरे मैच की कहानी को फिट किया है. ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है. अगर आपने अभी तक इस गाने की कथित ‘वाइब’ मिस कर दी तो आप यहां क्लिक करके सुन सकते हैं.

undefined

जीत के जश्न में गाया संजो बघेल का ये गाना क्रिकेट प्रेमियों के बीच तो चल रहा है. लेकिन संजो बघेल ऐसे ही गानों के कारण विवादों में भी आ जाती हैं. कई गानों को वो आल्हा की तर्ज़ पर गाती हैं. आल्हा गायन बुंदेलखंड और आसपास के इलाकों में आल्हा-ऊदल के शौर्यगान और मैहर की शारदा माता की भक्ति के लिए होता है. ऐसे में किसी भी चर्चित व्यक्ति के लिए आल्हा की धुन पर गाना लोगों को नाराज़ कर जाता है. इसके पहले भी संजो बघेल ने सीमा हैदर पर आल्हा गाया था, जिस पर इलाके में विवाद हो गया था. लोक गायकों ने इसका विरोध किया था. बुदेलखंड की संस्कृति पर हमला कहा था. बुंदेलखंड की आत्मा को व्यूज और सस्ती लोकप्रियता के लिए बेचना कहा गया था.  

Advertisement

ये भी पढ़ें: टेलर स्विफ्ट के नए ऐल्बम पर चढ़ गई इंटरनेट की जनता, क्या बवाल कटा हुआ है?

वीडियो: 12 साल की यूट्यूबर 'बिन्नू रानी' ऐसी वायरल हुई कि कुमार विश्वास और दिग्विजय सिंह भी फैन हो गए

Advertisement