रणवीर सिंह के पीछे एक लिफ्ट है जिसमें एक आदमी ये देखकर मुस्करा रहा है कि ये आदमी अपना 'काम' घर लेकर जा रहा है. मतलब यहां लड़की को सिर्फ एक ऑब्जेक्ट के तौर पर इस्तेमाल किया गया है. इस ऑब्जेक्ट को उठाकर कहीं भी ले जाया जा सकता है. फिर ये भी समझ में नहीं आता कि ये जैक एंड जोंस वाले तो कपड़े बनाते हैं तो इस ऐड का मतलब क्या है. लोगों की नज़र पड़े इसलिए ये सारी जुगत भिड़ाई गई है. आखिर सिर्फ बने ठने बढ़िया कपड़े पहने मॉडल्स को लोग कितना देखेंगे?
इस बात पर बहुत से लोग ट्विटर पर भड़क गए. ऐड को सेक्सिस्ट बताकर जैक एंड जोंस वालों को गरियाने लगे. जैक एंड जोंस वालों ने माफ़ी मांग ली है और अपनी सारी होर्डिंग्स भी उतरवा ली है. लेकिन लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है. उनका कहना है इसके लिए रणवीर सिंह भी माफ़ी मांगें. जैक एंड जोंस ने माफ़ी मांगते हुए कई ट्वीट भी किए.
बाद में जैक एंड जोंस की माफ़ी मांगने वाली बात भी लोगों लोगों को ठीक लगी और उन्होंने इसकी तारीफ़ भी कर डाली.
लाइव मिंट को भेजे एक ईमेल में जैक एंड जोंस के कंट्री हेड विनीत गौतम ने कहा ''हम एक प्रोग्रेस्सिव ब्रांड हैं. दुनिया भर के यूथ हमें पसंद करते हैं और हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं. हमें दुःख है कि हमारी होर्डिंग से लोगों को दिक्कत हुई. हमारा मकसद किसी को ऑफेंड करना नहीं था इसलिए हमने इन्हें हटवा लिया है.'' फिलहाल रणवीर सिंह इसके लिए माफ़ी मांगेंगे या नहीं, पता नहीं. लेकिन अपने सेक्सिस्ट ऐड और एआईबी की गाली-गलौज की वजह से वो पहले भी विवादों में रहे हैं. रणवीर, तुम तेजी से उभरते सितारे हो. कुछ बातों का ख्याल रखें तो बहतर वरना आजकल ट्विटर वाले होर्डिंग उतरवा लेते हैं. कहीं तुम्हारा स्टारडम भी ना उतरवा लें. बचके रहो. ये स्टोरी निशान्त ने की है.















.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



