The Lallantop

हत्या के बाद जो लड़की फ्लैट पर आई थी, आफताब ने उसको श्रद्धा की अंगूठी पहना दी थी!

आफताब ने श्रद्धा का फोन समुद्र में फेंक दिया था.

Advertisement
post-main-image
श्रद्धा मर्डर केस में खुलासे पर खुलासे हो रहे हैं. (फोटो- आज तक)

श्रद्धा वॉलकर मर्डर केस (Shraddha Walker Murder Case) में आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) से दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की पूछताछ जारी है. इस बीच दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने एक नया खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने श्रद्धा की अंगूठी अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड को दे दी थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने जानकारी दी कि श्रद्धा की अंगूठी पुलिस को बरामद हुई है. ये अंगूठी पुलिस ने आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड से बरामद की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये आफताब की वही गर्लफ्रेंड है, जिसे आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद छतरपुर के फ्लैट पर बुलाया था. जिस वक्त आफताब की गर्लफ्रेंड फ्लैट पर आई थी, उस वक्त श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े फ्रिज में थे.

वाई-फाई से चलाता था श्रद्धा का फोन

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि श्रद्धा के फोन को आफताब वाई-फाई से कनेक्ट करके चलाता था. वो श्रद्धा के दोस्तों से चैट्स करता था. आफताब ये इसलिए भी करता था ताकि किसी को शक न हो. मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस वसई पहुंची है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि 12 अक्टूबर को श्रद्धा के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने 20 अक्टूबर के दिन आफताब को कॉल किया था.

Advertisement

मानिकपुर पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर आफताब चौकन्ना हो गया था. पूछताछ पर जाने से पहले आफताब ने श्रद्धा के मोबाइल फोन को वसई स्थित समुद्र में फेंक दिया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक 20 से 23 अक्टूबर के बीच श्रद्धा का मोबाइल फोन एक्टिव था. लेकिन 26 अक्टूबर को मानिकपुर पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए जाने से पहले आफताब ने श्रद्धा के फोन को समुद्र में फेंक दिया था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब से पूछताछ के दौरान पहली बार में उसके मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स की जांच नहीं की गई थी. दिल्ली पुलिस सूत्रों ने ये भी बताया कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब मुंबई में श्रद्धा के कुछ दोस्तों से भी मिला था. आफताब ने श्रद्धा के दोस्तों को रिलेशनशिप टूटने की कहानी भी बताई थी. जिससे की किसी को शक न हो. मानिकपुर पुलिस से पूछताछ के बाद आफताब 4 नवंबर को दिल्ली वापस आ गया था. दिल्ली आकर उसने बचे हुए सबूतों को भी नष्ट कर दिया था.

वीडियो- "आई लव यू" बोल महिला टीचर को छेड़ते थे, वीडियो बनाते थे, पुलिस ने खबर ले ली!

Advertisement

Advertisement