The Lallantop

पाकिस्तान पर अगला सर्जिकल स्ट्राइक अदनान सामी की अगुआई में हुआ है

पहले मारा, जब मारने पर लोग चिलके तो दोबारा लथेड़ दिया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अदनान सामी दर फेमस सिंगर हैं. ये भी आप जानते हैं कि बेसिकली अदनान सामी पाकिस्तानी मूल के हैं. ये भी आप जानते ही हैं कि पिछले साल ही उनको इंडियन सिटिज़नशिप मिली है. माने अदनान भारतीय हैं. तो जब इंडिया ने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों की ऐसी-तैसी की तो अदनान सामी ने ट्वीट करके सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ की. प्रधानमंत्री मोदी और इंडियन आर्मी को बधाई भी दी. सामी ने ट्वीट के साथ #terrorism और #Salute का हैशटैग भी लगाया. adnan बस फिर क्या था. सामी का ऐसा ट्वीट देखते ही पाकिस्तानी ट्विटर वालों का दिमाग सटक गया और अदनाम सामी के खिलाफ अनाप-शनाप लिखने लगे. फिर सामी पर इतने ट्वीट फेंकने लगे कि पाकिस्तान में ट्विटर पर Adnan Sami ट्रेंड करने लगा. 14455768_1361134217291614_432192552_o adnan इसी तरह अब्दुल गफ्फार ने लिखा, "कोई बात नहीं! बेचारे अदनान सामी के पास वहां रहने और कमाई करने के लिए चापलूसी करने के अलावा कोई ऑप्शन भी नहीं है." कुछ लोगों ने तो सामी को गिरगिट तक कह डाला. वहां के ट्विटराटियों का फ्रस्ट्रेशन उनके ट्वीट में दिख ही रहा है. asdfg इस ट्वीट ने पाकिस्तानियों की ले ही रखी थी, मौज. तभी सामी ने दूसरा ट्वीट दाग दिया . 14455768_1361134217291614_432192552_o दूसरे ट्वीट में सामी ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी और कहा कि जिस तरह मेरे ट्वीट पर पाकिस्तानियों का रिएक्शन था, उससे लगता है कि वो लोग पाकिस्तान और टेररिस्ट को एक ही समझते हैं.  हालांकि, सामी के इंडियन फैंस ने उनके ट्वीट की तारीफ की. खूब रिट्वीट भए. फिलहाल अदनान सामी एक शो के लिए वाशिंगटन में हैं.
 

ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है.


 

Advertisement
Advertisement