दिलजीत ने कंगना को नसीहत दी कि 'किसी को इतना अंधा नहीं होना चाहिए'. कंगना को उनकी इस बात का इतना बुरा लगा कि वो बिफर पड़ी. रिप्लाई करते हुए कंगना ने भाषा की मर्यादाओं को पार कर दिया. दिलजीत और कंगना की ये ज़ुबानी जंग इतनी बढ़ गई कि ट्विटर पर दोनों जमकर ट्रेंड होने लगे.
पहले समझिए पूरा मामला
बीते दिनों कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल हुई बुज़ुर्ग महिला को सीएए प्रोटेस्ट की बिलकिस बानो बताया था. मज़ाक उड़ाते हुए ये भी लिखा था कि वो 100 रुपये के लिए प्रोटेस्ट करने पहुंच जाती हैं. बाद में उनकी बात गलत निकली और लोगों ने कंगना को खूब ट्रोल किया. कई सेलिब्रिटीज़ ने भी इस पर रिएक्शन दिए. ट्रोल होने के बाद कंगना ने अपनी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था.
ये थी कंगना की पोस्ट,

कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर की थी जिसे लेकर खूब बवाल मचा. बाद में इसे डिलीट कर दिया.
इसके बाद दिलजीत ने कंगना को जवाब दिया. एक वीडियो के साथ. कहा,
प्रूफ के साथ सुन लो कंगना रनौत. बंदा इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए. कुछ भी बोलती फिरती हो.
इस वीडियो में बुज़ुर्ग महिला महिंदर कौर बताती हैं कि वो कई बरसों से किसानी कर रही हैं और उनका हक है कि वो किसान आंदोलन में शामिल हों. कंगना कंगना रनौत को दिलजीत की ये नसीहत इतनी बुरी लगी की वो बिफर पड़ीं. कंगना ने दिलजीत के ट्वीट का जवाब कुछ ऐसा दिया,
ओ करण जौहर के पालतू, जो दादी शाहीन बाग में अपनी नागरिकता के लिए लिए प्रदर्शन कर रही थी, वही बिलकिस बानो दादी जी किसानों के एमएसपी के लिए भी प्रदर्शन करती हुई दिखी. महिंदर कौर जी को तो मैं जानती भी नहीं. क्या ड्रामा चलाया है तुम लोगों ने? इसे तुरंत खत्म करो.
इस पर दिलजीत ने फिर रिप्लाई किया,
तूने जितने लोगों के साथ फिल्म की तू उन सब की पालतू है? फिर तो लिस्ट लंबी हो जाएगी मालिकों की..? ये बॉलीवुड वाले नहीं पंजाब वाले हैं...झूठ बोल कर लोगों को भड़काना और इमोशन्स के साथ खेलना तो आप अच्छे से जानती हो...
बोलने की तमीज़ नहीं है तुम्हें...किसी की मां-बहन, औरत हो के दुनिया को तुम 100-100 रुपये वाली कहती हो... मैं बता रहूं तुम्हें ये बॉलीवुड वाले नहीं है पंजाब वाले हैं...2 का 4 नहीं...36 सुनाएंगे...आ जा...आ जा...जो तुम ड्रामा लाई हो, मुझे लग रहा है पंजाब वाले ही इसका जवाब देंगे...
दिलजीत ने ये पोस्ट पंजाबी में लिखा. साथ ही कहा, पंजाबी नहीं समझ आती तो गूगल कर लेना.
कंगना ने फिर दिलजीत को जवाब दिया, उन्होंने लिखा,
ओह्ह चमचे चल, तू जिनकी चाट चाट के काम लेता है, मैं उनकी रोज़ बजाती हूं. ज़्यादा मत उछल, मैं कंगना रनौत हूं तेरे जैसी चमची नहीं जो झूठ बोलूं, मैंने सिर्फ और सिर्फ शाहीन बाग वाली प्रोटेस्टर पे कमेंट किया था, अगर कोई मुझे कुछ और साबित कर देगा तो मैं माफी मांग लूंगी.पंजाबी समझ आती है मुझे, जिन्होंने दिल्ली में दंगे करवाए, खून की नदियां बहाईं, दंगे करवाए उनको डिफेंड करते हुए शर्म नहीं आती? तुझे क्या शर्म आएगी, करण जौहर कैसे काम देते हैं सबको पता है...
दिलजीत ने लिखा,
बात क्या हो रही है और तुम किधर जा रही हो? तुम्हारा दिमाग ठीक है? बात को घुमाओ मत...सीधा जवाब दो...जो भूखी रहो तब समझ आए...उनसे आकर बात करो जिन्हें तुमने 100 रुपये का कहा...हमारी ये हिरोईन कितनी गिर गई है...
कंगना ने रिप्लाई किया,
ओए डंबो, बात वही है जब किसी की नागरिकता गई ही नहीं तो शाहीन बाग दादी ने किसके कहने पे प्रदर्शन किया? जब एमएसपी हटाया ही नहीं तो फिर वही दादी किसके भेजने पर किसान आंदोलन में प्रोटेस्ट में हिस्सा ले रही हैं? कौन उसको पीछे से प्रमोट करता है जब वो बोलती है?
कंगना ने लिखा,
मेरा या तुम्हारा सही होना ज़रूरी नहीं है, देश का सही होना ज़रूरी है, तुम लोग किसानों को भटका रहे हो, परेशान हूं मैं इन प्रदर्शन से आए दिन इन दंगों से इस खूब खराबे से, और तुम सब भागीदार हो इसमें...याद रखो...फिर दिलजीत ने लिखा,
आ जा आ जा, ओए बद्द दिमाग बदतमीज़...बात हो रही है उस मां की जिसे तुमने 100 रुपये दिहाड़ी वाली कह के बुलाया...उनका जवाब सुन लो या दोबारा भेजूं...बात को घुमाओ मत...बात उस बाजी की कर...जोड़ तोड़ बॉलीवुड में चलता होगा तेरा...पंजाबियों में नहीं चलेगा...दिलजीत और कंगना के बीच ये ज़ुबानी जंग लंबी खिंचती ही जा रही है. सिर्फ दिलजीत ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूज़र्स भी कंगना की इस अभद्र भाषा की निंदा कर रहे हैं. कई यूज़र्स दिलजीत का सपोर्ट भी कर रहे हैं. कंगना और दिलजीत की लड़ाई पर कई सोशल मीडिया रिएक्शन्स भी आए.
किसी ने कहा कंगना और उनकी अभद्र भाषा के लिए पद्मश्री मिलना चाहिए, तो किसी ने कहा कंगना तो हर बात में करण जौहर को ही घसीट लाती हैं. तो किसी ने ये तक कहा कि अब कंगना दिलजीत को भी अपने सोशल मीडिया से ब्लॉक कर देंगी.
दादी ने भी कंगना को जवाब दिया
कंगना के उस वायरल ट्वीट की बात जब प्रदर्शन कर रही दादी मोहिंदर कौर को बताई गई तो उन्होंने भीं कंगना को करारा जवाब दिया.
'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक दादी ने कहा, मुझे किसी ने कहा कि एक ऐक्टर ने मेरे बारे में ऐसा लिखा है. वह कभी मेरे घर नहीं आई, उसे नहीं पता मैं क्या करती हूं और कहती है कि मैं 100 रुपये में उपलब्ध हूं. बहुत बुरी बात है, मुझे 100 रुपये का क्या करना है.'बता दें कि मोहिंदर कौर 13 एकड़ जमीन की मालकिन हैं.


















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)


