The Lallantop

शबाना आज़मी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, जावेद अख़्तर भी साथ थे

पनवेल के MGM अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Advertisement
post-main-image
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट के बाद शबाना आज़मी की कार (बाएं). फोटो: ANI/ India Today
ऐक्ट्रेस शबाना आज़मी रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गई हैं. उन्हें पनवेल के महात्मा गांधी मिशन अस्पताल (MGM) के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया है. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर टोल प्लाज़ा पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई. उनके पति जावेद अख़्तर भी साथ थे. फिलहाल जावेद अख़्तर को ज़्यादा चोट नहीं आई हैं. ANI के मुताबिक, दोनों पुणे से मुंबई लौट रहे थे.
हादसा करीब शाम 4 बजे हुआ है. सूचना के मुताबिक, शबाना आज़मी के हाथ और चेहरे में गंभीर चोट आई हैं. हादसे के बाद की एक तस्वीर में वो बेहोशी की हालत में सड़क पर लेटी नज़र आ रही हैं. उनका चेहरा सूजा हुआ दिख रहा है. उनका ड्राइवर भी घायल हुआ है. कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. शबाना आज़मी को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा. 17 जनवरी को जावेद अख़्तर का जन्मदिन था गीतकार-लेखक जावेद अख़्तर का 17 जनवरी को 75वां जन्मदिन था. उन्होंने बर्थडे की पार्टी होस्ट की थी. एक पार्टी 16 जनवरी की रात तो दूसरी 17 जनवरी की रात हुई. एक पार्टी की रेट्रो थीम थी. पार्टी उन्होंने मुंबई के फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में दी. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार शामिल हुए.

पार्टी के दौरान कई सेलेब्रिटी रेट्रो लुक में नज़र आए थे. जावेद अख़्तर के बेटे फरहान अख़्तर अमिताभ बच्चन के लुक में नजर आए थे. जावेद रेड कलर के पोल्का डॉट शर्ट के साथ व्हाइट बेल बॉटम जीन्स में और शबाना रेड कलर की ड्रेस के साथ ब्लू डेनिम शर्ट में नज़र आईं.
एक्सीडेंट के बाद शबाना आज़मी को कार से बाहर निकाला जा रहा है. फोटो: Aaj Tak
एक्सीडेंट के बाद शबाना आज़मी को कार से बाहर निकाला जा रहा है. फोटो: Aaj Tak

शबाना सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय रहती हैं और अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं. शबाना आज़मी मासूम (1983), अर्थ (1982), लक बाय चांस, निशांत (1975), अंकुर (1974), नीरजा (2016) समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.


लंदन में सोनम कपूर के साथ उबर कैब ड्राइवर ने ऐसा क्या किया कि उन्होंने कहा 'कांप रही हूं'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement