The Lallantop

अमिताभ और आमिर ने अंबानी की शादी में इसलिए परोसा खाना!

सोशल मीडिया पर कई लोग 'वेटर' कहकर इन फिल्म स्टार्स का मज़ाक उड़ा रहे थे.

Advertisement
post-main-image
नीता और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी हुई 12 दिसंबर को. शादी की कुछ विडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इनमें अमिताभ, ऐश्वर्या, शाहरूख और आमिर जैसे फिल्म स्टार्स मेहमानों को खाना परोसते दिख रहे थे. कई लोगों ने इन स्टार्स का मज़ाक उड़ाया. कई ने ताज्जुब जताया. अब अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर इसकी वजह बताई है (फोटो: ट्विटर)
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी. इनकी बेटी ईशा. 12 दिसंबर को ईशा की शादी हुई आनंद पीरामल से. इस शादी को लेकर दुनियाभर में बातें हुईं. ज्यादातर बातें इस बात से जुड़ी थीं कि शादी में बेपनाह पैसा खर्च हुआ. इसी शादी से कुछ तस्वीरें, कुछ वीडियोज़ आए. इनमें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े लोग मेहमानों को खाना परोस रहे थे. दिखा कि अमिताभ बच्चन मेहमानों को कुछ परोस रहे हैं. उनकी बहू ऐश्वर्या रॉय अपनी बेटी आराध्या के साथ गेस्ट्स को खाना सर्व कर रही हैं. यूं ही आमिर खान, शाहरुख खान सब के सब मेहमानों को कुछ-कुछ परोस रहे हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया ने खूब बातें कीं. कहा, पैसा हो तो इंसान अमिताभ और आमिर-शाहरुख को भी 'वेटर' बना सकता है. कि मुकेश अंबानी का पैसा नहीं, तो और क्या वजह थी कि ये सारे बड़े लोग वहां अतिथियों के सत्कार में जुटे थे. जैसे बहुत सारे लोग लिख रहे थे, वैसे ही प्रेरणा नाम की एक ट्विटर यूजर ने भी लिखा. उन्होंने ट्वीट किया-
अंबानी के यहां शादी में आमिर खान और अमिताभ बच्चन खाना क्यों परोस रहे थे?
इस ट्वीट का जवाब दिया अभिषेक बच्चन ने. अभिषेक ने लिखा-
ये एक परंपरा होती है. इसका नाम है- सज्जन गोठ. इसमें दुल्हन का परिवार दूल्हे के परिवार को खाना खिलाता है.
अभिषेक के कहे का मतलब है कि आमिर और अमिताभ वगैरह पैसे के लिए खाना नहीं परोस रहे थे. वो लड़कीवालों की तरफ से शादी में शरीक हुए थे. अमिताभ तो वैसे भी अंबानी परिवार के काफी करीबी हैं. बाकी भी कई फिल्म कलाकारों की काफी नजदीकी है अंबानियों से. तो ये सब घराती मिलकर बारातियों का स्वागत कर रहे थे. क्या है वो रस्म जिसका ज़िक्र अभिषेक ने किया? जिस रस्म का जिक्र अभिषेक ने किया, वो 'सज्जन गोठ' मारवाड़ी शादियों की रस्म है. वैसे ये रस्म अलग-अलग नामों से कई और संप्रदायों और इलाकों में प्रचलित है. इसमें बारातियों को, खासतौर पर दूल्हे और उसके परिवार और बाकी करीबियों को खाना परोसा जाता है. दूल्हे की तरफ के बुजुर्गों और बाकी लोगों को खास बिठाया जाता है. फिर उन्हें स्पेशल मारवाड़ी व्यंजन परोसे जाते हैं. दुल्हन के पिता, भाई और बाकी करीबी परिवार के लोग दूल्हे के परिवार को खाना सर्व करते हैं. उनकी ज़रूरतों का खास ध्यान रखते हैं.
ये अभिषेक बच्चन हैं. ये भी ईशा अंबानी की शादी के मौके की ही तस्वीर है (फोटो: ट्विटर)
ये अभिषेक बच्चन हैं. ये भी ईशा अंबानी की शादी के मौके की ही तस्वीर है (फोटो: ट्विटर)

बेटी की शादी को यज्ञ की तरह समझा जाता है वैसे बारातियों का स्वागत करने और साथ मिलकर खाना परोसने की रस्म आपको भारत भर में दिख जाएगी. हमारे यहां बेटी की शादी गंगा नहाने जैसा बड़ा आयोजन मानी जाती है. जैसे यज्ञ होता है, उसी तरह. गांवों और छोटे कस्बों में तो अब भी अड़ोस-पड़ोस की महिलाएं शादी वाले घर आकर हाथ बंटाती हैं. अपने-अपने घरों से सब्ज़ी काटने वाली हंसिया लेकर आती हैं और फिर गप्पें लड़ाते-लड़ाते सब्जी काटती हैं. और भी दर्ज़नों छोटे-बड़े कामों में हाथ बंटाती हैं. ऐसे ही दोस्त-रिश्तेदार और पड़ोसी साथ मिलकर बारात की आवभगत करते हैं. पहले सबको खिला-पिला देते हैं. फिर जब सब निपट जाता है, तब खुद खाते हैं. बेटे की शादी में करीबी रिश्तेदारों को कपड़े दिए जाते हैं. मगर बेटी की शादी में उल्टा लोग आकर मदद करते हैं. बाकी अमिताभ, आमिर, शाहरूख क्या करते हैं और क्या नहीं, ये उनकी मर्ज़ी. उनका किसके साथ कैसे संबंध है, कैसे संबंध निभाना है, क्या करना है, ये सब तय करने वाले हम कौन होते हैं?


सोनाक्षी सिन्हा ने 18 हजार रुपये का हेडफोन मंगवाया ऐमज़ॉन से, देखिए पार्सल में क्या आया?
उरी फिल्म का धांसू ट्रेलर, जिसे देखने के बाद ज़ेहन में कुछ सवाल आए हैं!
रजनीकांत खुद इस ऐक्टर की कॉपी करते हैं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement