The Lallantop

AAP की वजह से विजेंद्र गुप्ता की मूंछ और जान को खतरा!

बीजेपी विधायक ने FIR की है कि उनको जान से मारने की धमकी मिली है. और एक नई वेबसाइट मार्केट में आई है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ये खबरों का कॉम्बो ऑफर है भाईसाब. यानी एक डेटा लिमिट के दाम में दो खबरें. पहली है आम आदमी पार्टी का नया स्टार्टअप 'नो जेल नो मूछ डॉट कॉम.' और दूसरी बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है. ऐसा उन्होंने खुद बताया है. खबर नंबर एक इंटरनेट पर खोलो नई वेबसाइट. www.nojailnomooch.com ये वेबसाइट आम आदमी पार्टी ने लॉन्च की है. इसमें शीला दीक्षित को अरेस्ट करने की डेडलाइन दी गई है. काउंट डाउन वाली उल्टी घड़ी भी नीचे लगी हुई है. नीचे कमेंट बक्सा है. आपका डेटा खाने के लिए. उसमें एक बार जूझ जाओ बहस में. फिर सब खा चुकने के बाद ही निकलोगे. पिछले दिनों वह वीडियो तो देखा ही होगा. जिसमें अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दो महीने में शीला दीक्षित गिरफ्तार नहीं हुईं, तो विजेंद्र गुप्ता अपनी मूंछ कटा लेंगे. उनके विधायक कपिल मिश्रा ने भी सेम बात कही थी. इस वेबसाइट पर वो वीडियो लगे हैं और 12 अगस्त तक की डेडलाइन लिखी है. जाओ डेटा फिरी का है तो फूंक आओ और मौज ले आओ. और हां, वीडियो में स्पेलिंग मिस्टेक्स हैं. https://youtu.be/zDrxgRYemLU खबर नंबर दो बीजेपी विधायक और दिल्ली के नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है. इसकी FIR दर्ज करा दिए हैं. इसमें लिखाया गया है कि 10 जुलाई की शाम 6 बजे उनके पीए आशीष के पास अननोन नंबर से कॉल आई. करने वाले ने कहा कि "दो बार बच गए, इस बार नहीं बचोगे. जितनी सिक्योरिटी बढ़ानी है बढ़ा लो." इसके पीछे साजिश बताई आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की. कहा कि लंबे समय से इस पार्टी के करप्शन को वो उजागर कर रहे हैं. पहले भी दो बार धमकी वाले कॉल मिले हैं. 6 महीने पहले उनकी गाड़ी रोकी गई थी. FIR दर्ज कराने के बाद इस मामले की शिकायत होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह से करने की तैयारी में हैं विजेंद्र गुप्ता.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement