इस मुश्किल वक्त में लोगों की मदद को आगे आए हैं एक्टर आमिर खान. आमिर ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड कर लोगों से आपील की है कि वो इन दोनों राज्यों के 'चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड' में डोनेशन दें ताकि बाढ़ में फंसे लोगों को राहत पहुंचाई जा सके. देखें वीडियोः
— Aamir Khan (@aamir_khan) July 29, 2017
ये ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का हैंगओवर है
इस वीडियो में आमिर खान एक नोज़ पिन पहने नज़र आ रहे हैं. आपको बता दें कि आमिर खान 23 जुलाई को ही रोम से अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान' की शूटिंग करके लौटे हैं. इस फिल्म में आमिर खान एक ठग का किरदार कर रहे हैं जो नोज पिन और इयर पिन पहनता है. वीडियो में नज़र आ रही नोज़ पिन इसी फिल्म के गेटअप का हिस्सा रही है. इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ़ और 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख भी नज़र आएंगी. इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं विजय कृष्ण आचार्य. विजय इससे पहले आमिर की 'धूम 3' डायरेक्ट कर चुके हैं.
आमिर का कदम एक स्मार्ट मार्केटिंग मूव है. लेकिन बाढ़ से परेशान लोगों की मदद की उनकी अपील सही वक्त पर आई है. गुजरात और असम में बाढ़ का ताज़ा हाल ये रहाः
गुजरात
पिछले एक हफ्ते में गुजरात में नेशनल डिज़ास्टर रिस्पांस फ़ोर्स (National Disaster Response Force) ने 53,000 लोगों को बचाकर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है. बचाव का काम अब भी चल रहा है. गुजरात सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख और केंद्र सरकार ने 2 लाख रूपये देने का ऐलान किया है.
गुजरात में बाढ़ ने तबाही मचा रखा है.
असम
असम के 9 जिलों में तक़रीबन 23,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. असम में बाढ़ की वजह से भूस्खलन भी हो रहे हैं. इससे बचाव के लिए सरकार ने 5 जिलों में 14 रिलीफ कैंप लगाए हैं. राज्य में हालत थोड़े सुधरे हैं लेकिन नुमालीगढ़ और गोलाघाट में धनसिरी नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.




















