The Lallantop

आमिर खान ने अक्षय कुमार को दोस्त कहा, तो अक्षय ने इतराने वाला जवाब दिया

मामला बच्चन पांडे और लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से जुड़ा है.

Advertisement
post-main-image
लाल सिंह चड्ढा आमिर खान की होम प्रोडक्शन फिल्म है. जबकि अक्षय कुमार फीस की बजाय फिल्म की कुल कमाई से हिस्सेदारी लेते हैं.

बॉलीवुड में दो फिल्में जब एक ही तारीख पर रिलीज होती हैं, तो अधिकतर वक्त ऐसा होता है कि एक फिल्म ही अच्छा कारोबार कर पाती है. जैसे कि 'छपाक' और 'तान्हाजी', 'केदारनाथ',-'2.0', 'फन्ने खां', 'मुल्क' वगैरह. कुछ वक्त के लिए तो उन फिल्मों के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और एक्टर तक आमने-सामने आ जाते हैं. लेकिन आमिर खान और अक्षय कुमार इस क्लेश से बच गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' क्रिसमस पर ही रिलीज हो रही थीं. लेकिन आमिर ने अक्षय और साजिद नाडियाडवाला से 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट की. डेट आगे बढ़ाने के लिए उन्हें शुक्रिया भी कहा. इसके बारे में आमिर खान ने ट्वीट करके बताया है. उन्होंने लिखा-

कभी-कभी ये सब एक बातचीत में ही हो जाता है. मेरे दोस्त अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला का धन्यवाद, जिन्होंने मेरी रिक्वेस्ट पर अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी. मैं उनकी फिल्म के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं.

Advertisement
आमिर खान के इस ट्वीट पर अक्षय कुमार ने जवाब दिया. साथ ही उन्होंने नई रिलीज डेट और फिल्म में अपना लुक भी रिवील कर दिया. उन्होंने लिखा-
हम सभी यहां दोस्त हैं. फिल्म का नया लुक और नई रिलीज डेट पेश कर रहा हूं. 22 जनवरी, 2021 को 'बच्चन पांडे' के रूप में मिलते हैं.
 

'लाल सिंह चड्ढा', 'फ़ॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल हिंदी वर्जन है. जिसमें आमिर खान लीड रोल में हैं. फीमेल लीड में उनके साथ करीना कपूर काम कर रही हैं. 'बच्चन पांडे' में अक्षय कुमार मुख्य किरदार निभा रहे हैं और फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आएंगी.

लुक की बात करें, तो दोनों ही फिल्मों में उनके लीड एक्टर्स को पहचानना मुश्किल है. आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए कई किलो वजन और दाढ़ी बढ़ाई है. फिल्म में वो सिख बने हैं. कुछ महीनों पहले शूटिंग के वक्त उनकी तस्वीरें लीक हुई थीं, जिनमें वो पेंट-शर्ट और पगड़ी में नजर आ रहे थे.

'बच्चन पांडे' में अक्षय कुमार का लुक उनकी अब तक की फिल्मों में सबसे अलग लग रहा है. फिल्म के लिए उन्होंने लीन बॉडी रखी है, जिसका अंदाजा उनके चेहरे से लग रहा है. पोस्टर में उनके फेस पर एक बढ़ा सा कट नजर आ रहा है. अक्षय भी इस फिल्म में लंबी दाढ़ी में नजर आने वाले हैं.

Advertisement

Video : 'छपाक' को फ्लॉप करानी की कोशिश हुई, लेकिन मामला उल्टा पड़ गया!

Advertisement