The Lallantop

35 लोगों की जान बचाने वाले यूपी के इस कुत्ते की दास्तां आंखें नम कर देती है

तेरी मेहरबानियां, तेरी मेहरबानियां.

Advertisement
post-main-image
'तेरी मेहरबानियां' मूवी के एक इमोशनल सीन का स्क्रीन ग्रैब (सांकेतिक तस्वीर)
कई फिल्मों में आपने देखा होगा कि कैसे पालतू कुत्ता परिवार को अनहोनी से बचाता है. इस बार मामला असली है. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक कस्बा है आतर्रा. यहां के एक फर्नीचर शोरूम में 11-12 की बीच रात को आग लगी. अब तक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. जैसे ही आग लगी, पालतू कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया. परिवार चौकन्ना हो गया. जब शोरूम के मालिक ने बाहर निकल कर देखा तो धुंआ निकल रहा था. फर्नीचर की वजह से आग तेज़ी से फैली. कोई भी बड़ा हादसा होता, इससे पहले ही आस-पास के मकानों से क़रीब 35 लोग भागकर बाहर आ गए थे. कुत्ते ने भौंक कर 35 लोगों की जान बचा ली, मगर वह खुद मारा गया. फर्नीचर शोरूम मालिक राकेश चौरसिया के मुताबिक, वो फर्नीचर का शोरूम अपनी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में चला रहे थे. गुरुवार रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से जब आग लगी तब सभी लोग गहरी नींद में थे. आग लगते देख पालतू कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया, जिससे सभी की नींद खुली और पड़ोसियों समेत करीब 35 लोग बाहर निकल आए, लेकिन बंधा होने की वजह से हमारा कुत्ता झुलस गया और उसकी मौत हो गई. राकेश ने बताया -
आग लगने से मकान में रखे घरेलू गैस सिलिंडर में धमाका हो गया और आस-पास के चार पक्के मकान भी तबाह हो गए हैं.
अतर्रा इलाके के तहसीलदार सुशील सिंह ने बताया -
यह शोरूम बिना रजिस्ट्रेशन कराए एक निजी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में चल रहा था. यहां आग से बचने के कोई भी उपकरण नहीं थे.
अनुमान मुताबिक इस आगजनी में करीब पांच करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन कराए शोरूम चलाने पर मालिक के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी.
  वीडियो देखें - वीडियो- जमुई की इस महिला ने बताया, 20 हजार रुपये घूस दे दिए, कैसे बनेगा इंदिरा आवास?

Advertisement
Advertisement