The Lallantop

नरेंद्र मोदी की टेक्नोलॉजी अरब के राजा को बेचने चले टॉम हैंक्स!

टॉम हैंक्स बिज़नेस में कूद पड़े हैं और टिकस कटवा लिया है सऊदी अरब का. राजा को बेच रहे हैं 3-डी होलोग्राफ़ी. वही जो मोदीजी चुनावी रैली में यूज़ किये थे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अंग्रेज सब ऐसी बहुत फिल्में बनाते हैं जिसमें या तो कोई अरब से अमरीका आया होता है या अमरीका से कोई अरब गया होता है. ऐसे में ज़्यादातर मार-कुटाई, आतंकवाद वगैरह का सब्जेक्ट होता है. टॉम हैंक्स एक बार एक फ़िल्म में ऐसी जगह से अमरीका पहुंचे थे जहां की भाषा ही किसी को नहीं समझ आती थी और उनके पहुंचते ही उनका देश दुनिया के नक़्शे से गायब हो गया था. उस फिल्म का नाम था द टर्मिनल. खैर, इस फिल्म में टॉम हैंक्स पैसा कमाना चाहते हैं और इस मकसद से वो पहुंचे हैं सऊदी अरब. बहुत ही कम ऐसा होता है जब अमरीकी फिल्म में अरब देशों को आतंकवाद का गढ़ न दिखाया गया हो. इस वाली में ऐसा ही है. फिल्म का नाम है - अ होलोग्राम फ़ॉर द किंग. फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है. बहुत इंट्रेस्टिंग लग रहा है. टॉम हैंक्स एक बिज़नेसमैन हैं. सऊदी अरब पहुंचे बिज़नेस करने. बिज़नेस क्या है? बिज़नेस है 3-D होलोग्राफ़ी. वही जिससे मोदीजी अपनी चुनावी रैली में एक जगह रहते हुए भी कई जगह साक्षात पहुंचे रहते थे. modimodi यही टेक्नोलॉजी टॉम हैंक्स बेचना चाहते हैं सऊदी अरब के राजा को. वहां टॉम को मिलती है एक महिला डॉक्टर. समझ तो गए ही होगे? पियार हुई जाता है टॉम को डॉक्टरनी से. लेकिन भइय्या वो अमरीकी औ ये अरबी (घुइय्यां वाली नहीं, अरब देश वाली). ये क्रिश्चियन औ वो मुस्लिम. हुई गयी गड़बड़. अब तुम न सम्हाल पावोगे. बस यही की कहानी है. आखिर में दिल वाले दुल्हनिया ले जायें तो बढ़िया है वरना कुछ-कुछ तो हर जगह होता ही है. तुम ट्रेलर देखो, कहां चक्कर में पड़े हो. https://www.youtube.com/watch?v=UW4OE1egbHs

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement