The Lallantop

'तुमने मुझे बोर किया है, मुझे 2.5 करोड़ रुपैया दो'

इस हिम्मती बंदे ने अपनी कंपनी पर केस कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
क्या आप अपनी नौकरी से परेशान हैं? क्या आपको आपका ऑफिस पसंद नहीं? क्या आपका काम बहुत 'बोरिंग' है? हां तो फिकर नॉट. उत्साह और उल्लास से भर जाइए. आप कुछ नहीं तो ढाई करोड़ रुपये का दावा तो ठोंक ही सकते हैं. फ्रांस के फ्रेड्रिक देस्नार्ड के लिए भी ऑफिस बोरिंग था. बहुत हैरान-परेशान थे. लेकिन उन्होंने ज्यादा लोड नहीं लिया. कंपनी पर ही खुद को बोर करने का आरोप लगाकर मुकदमा कर दिया. मांग कर दी ढाई करोड़ रुपयों (400,000 डॉलर) की. ये कीमत है उनके बोर होने की. रातों रात फ्रेड्रिक बहुत मशहूर हो गए हैं. एक न्यूज़पेपर को उन्होंने इंटरव्यू दिया. उसमें सारी बातें खुल कर बताईं.
"मैं परफ्यूम बनाने वाली एक कंपनी में काम करता था. मैनेजर पोस्ट पर था. वहां मुझ पर काफी जिम्मेदारियां थीं. बहुत सारा काम होता था. लेकिन 4 साल पहले मेरा काम कम कर दिया गया. फ्रांस की इकॉनमी की हालत ख़राब चल रही थी. मुझको कहा गया कि मैं चाहूं तो अपनी मर्ज़ी से नौकरी छोड़ सकता हूं. लेकिन मैं नौकरी छोड़ना नहीं चाहता था. मैं कंपनी में ही रुका रहा. सैलरी तो मिलती रही लेकिन कोई काम ही नहीं था. मैं बहुत ज़्यादा बोर होने लगा. इतना ज्यादा कि मुझे डिप्रेशन और अल्सर हो गया. इस नौकरी में काम ही नहीं था और इससे मेरी ज़िन्दगी बिलकुल नरक बन गई थी. इसीलिए मैंने अपनी हर समस्या के लिए कंपनी से खामियाजा मांगा है."
वैसे अभी तक कंपनी ने कोई जवाब दिया नहीं है.  वो लोग इनको  पैसा दें या ना दें, लेकिन इस बन्दे की हिम्मत मानने वाली है. मतलब अपनी बोरियत भगाने के लिए पूरी कंपनी को ही लपेट लिया. कुडोस मैन!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement