28 मार्च 2019 (अपडेटेड: 27 मार्च 2019, 04:29 AM IST)
गुजरात में एक शहर है आनंद. सॉरी आणंद. इसे लिखते या बोलते वक्त किसी से भी गलती हो सकती है. बहरहाल आणंद के पास एक गांव है - मालताज गांव. उसके पास में है एक झील नाम है - मालताज झील. उस झील में रहते हैं डेढ़ सौ के करीब मगरमच्छ. तो ये तो हो गई उस जगह की जियोग्राफी और डेमोग्राफी जहां से ये इंट्रेस्टिंग खबर आई है. अब आते हैं खबर पर. तो इस गांव यानी मालताज में एक किसान की तब सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई जब अपनी खाट के नीचे उसने आठ फुट लंबा मगरमच्छ देखा. बताया जा रहा है कि ये मगरमच्छ उसी झील से आया जिसका हमने ऊपर ज़िक्र किया - यानी मालताज झील. वैसे तो मालताज के ग्रामवासियों को अब इन मगरमच्छों की आदत सी है. इतनी कि इस किसान का घर भी झील से सिर्फ 500 मीटर दूर है. लेकिन फिर भी सोचिए कि अगर आपके बिस्तर के नीचे कोई प्रिडेटर घात लगा के बैठा हो तो आदत एक अलग चीज़ है, फूंक सरकना एक अलग बात है. वैसे अच्छी या कहें खूबसूरत बात ये है कि मगरमच्छ गर्भवती थी और शायद अंडे देने के लिए जगह की तलाश कर रही थी. और ये अंडे वाली बात कही है वन्यजीव कार्यकर्ताओं ने. स्टोरी समाप्त. लेकिन आप नीचे स्क्रॉल करके इस खबर से जुड़ी तस्वीरों का आणंद ले सकते हैं. सॉरी आनंद ले सकते हैं. ये सभी तस्वीरें और इससे जुड़ी खबर हमें इंडिया टुडे की पत्रकार गोपी मनियार ने उपलब्ध कराई हैं. वीडियो देखें:रनआउट पर विवाद के बाद हर्षा भोगले ने ऐसे अश्विन का सपोर्ट किया -