The Lallantop

सत्येंद्र जैन पर कार्रवाई, कुमार विश्वास बोले- 'मैंने जवाब मांगा था, बौने ने रोने बिठा दिया'

कुमार विश्वास ने किसे 'बौना' और 'चिंटू' बोला?

Advertisement
post-main-image
सत्येंद्र जैन पर कुमार विश्वास ने बड़ा हमला बोल दिया | दोनों फाइल फोटो: आजतक

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार, 30 मई को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया. इसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने सत्येंद्र जैन पर तो निशाना साधा ही, साथ ही बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा पर भी तंज कस दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
जैन की गिरफ्तारी पर क्या बोले कवि कुमार विश्वास?

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर बोलते हुए कुमार विश्वास ने कहा,

'यह केस जब पहली बार आया था तो मैंने भरी PAC में सत्येंद्र जैन से जवाब मांगा था. बौने ने उसे सपत्नीक मेरे सामने रोने-धोने के लिए बिठाया. मैंने कहा निजी संबंध अपनी जगह पर हैं. इसका जवाब दो, तो आजकल पंजाब का वसूली-प्रमुख बना नया “चिंटू” काग़ज़ फैलाकर बोला- सर मैं CA हूं, कोई गड़बड़ नहीं है.'

Advertisement
ED ने सत्येंद्र जैन पर क्यों की कार्रवाई?

ED ने कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े कथित हवाला लेनदेन के मामले में मंत्री सत्येंद्र जैन पर यह कार्रवाई की है. आरोप है कि फर्जी कंपनियों के जरिये आए पैसे का इस्तेमाल दिल्ली और उसके आसपास जमीनों को खरीदने के मकसद से लिए गए लोन को चुकाने में किया गया था.

मनीष सिसोदिया ने क्या बताया?

अपनी सरकार के एक बड़े मंत्री की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल सरकार जैन के बचाव में उतर आई. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सत्येंद्र जैन पर लगे आरोपों को फर्जी बताया. उन्होंने कहा,

'सत्येंद्र जैन के खिलाफ 8 साल से एक फर्जी केस चलाया जा रहा है. अभी तक कई बार ED उन्हें बुला चुकी है. बीच में कई साल ED ने बुलाना भी बंद कर दिया था क्योंकि उन्हें कुछ मिला ही नहीं. अब फिर केस शुरू कर दिया क्योंकि सत्येंद्र जैन हिमाचल के इलेक्शन इंचार्ज हैं...हिमाचल में बीजेपी बुरी तरह से हार रही है. सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया, ताकि वो हिमाचल नहीं जा सकें. वे कुछ दिनों में छूट जाएंगे क्योंकि केस बिलकुल फर्जी है.'

Advertisement

वीडियो देखें | अरविन्द केजरीवाल ने जिस बात पर BJP को लपेटा, अब खुद ही फंस गए

Advertisement