The Lallantop

चारे में कीटनाशक मिलाने से मर गई थीं 60 गायें, ग्राम प्रधान अरेस्ट, मुख्य आरोपी फरार

गायों को दिए गए चारे में नाइट्राइट-आधारित कीटनाशक की मात्रा काफी ज्यादा थी जिसके चलते गायों का ब्रेन हैमरेज हुआ.

Advertisement
post-main-image
अमरोहा में गायों की मौत मामले में 9 लोग गिरफ्तार (फोटो- आजतक)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले में पिछले हफ्ते लगभग 60 गायों की मौत (Cattle Deaths) के मामले में पुलिस ने संथालपुर गांव के प्रधान राम औतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. अब तक मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं मुख्य आरोपी ताहिर अब भी फरार है. उस पर आरोप है कि उसने ही कीटनाशक (Pesticide) वाला चारा (Fodder) गायों को दिया था. अब पुलिस ने ताहिर के बारे में जानकारी देने के लिए नकद इनाम को दोगुना कर 50 हजार रुपये कर दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ब्रेन हैमरेज से हुई गायों की मौत 

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), बरेली के विशेषज्ञों की एक तीन सदस्यीय टीम ने जांच में पाया कि गायों को दिए गए चारे में नाइट्राइट-आधारित कीटनाशक की मात्रा काफी ज्यादा थी जिसके चलते गायों का ब्रेन हैमरेज हुआ.

BDO ने सांप्रदायिक दुश्मनी का दावा किया

वहीं BDO रेणु कुमारी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ताहिर ने सांप्रदायिक दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए जानबूझकर घातक रसायन का छिड़काव किया. मवेशियों की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए थे.

Advertisement

इस बीच कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार, 7 अगस्त को पशु आश्रय का दौरा किया और SIT से जांच की मांग की. पूर्व मंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बड़े पैमाने पर गायों की मौत चिंता की बात है और इसकी जांच होनी चाहिए. पिछले गुरुवार को मवेशियों की मौत के बाद से बीजेपी के भी कई नेता गौशाला का दौरा कर चुके हैं.

188 गाय बीमार

दरअसल हसनपुर क्षेत्र में शुक्रवार, 5 अगस्त को लगभग 188 गाय चारा खाने के बाद बीमार हो गई. उसके बाद लगभग 60 गायों की मौत हो गई थी. जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी के मुताबिक गौाशाला इंचार्ज ने नए व्यक्ति से पशुओं का चारा खरीदा था जिसे खाने के बाद गाय बीमार हो गईं. 

मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद संज्ञान लिया और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए. घटना के बाद जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जो गौशाला के इंचार्ज बताए जा रहे हैं उन्हें निलंबित कर दिया गया था.

Advertisement

देखें वीडियो- चारा घोटाला: लालू यादव के खिलाफ अभी एक और केस का फैसला आना बाकी है

Advertisement