The Lallantop

केरल में मंकीपॉक्स के मरीज की मौत!

विदेश में रहने के दौरान ही युवक को मंकीपॉक्स का पता चला गया था लेकिन...

Advertisement
post-main-image
मंकीपॉक्स के मरीज की केरल में मौत (सांकेतिक फोटो- आजतक)

केरल (Kerala) में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के मरीज की मौत की खबर सामने आ रही है. ये देश में मंकी पॉक्स से जुड़ी मौत का पहला मामला है. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (Veena George) ने बताया कि युवक कुछ दिनों पहले UAE से केरल आया था और शनिवार, 30 जुलाई को त्रिशूर (Thrissur) में उसकी मौत हो गई है. जानकारी है कि UAE से निकलने से एक दिन पहले ही शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मृत युवक त्रिशूर के पुन्नियूर का रहने वाला है और उसकी उम्र 22 साल है. मंत्री जॉर्ज ने बताया कि विदेश में रहने के दौरान ही युवक को मंकीपॉक्स का पता चला गया था लेकिन उसके परिवार ने शनिवार को इस बात की जानकारी अस्पताल को दी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में भी मंकीपॉक्स का एक मामला

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, युवक 22 जुलाई को केरल पहुंचा था और 26 जुलाई को बुखार होने पर वो अस्पताल में गया था. बाद में उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया और लाइफ सपोर्ट पर रखा गया. फिर शनिवार दोपहर को उसकी मौत हो गई.

क्या मौत की वजह मंकीपॉक्स है?

अभी तक इस बात का साफ तौर पर पता नहीं चला है कि मौत की क्या वजह है. असल कारण युवक की स्थिति के विश्लेषण के बाद ही पता चलेगा. उसे मंकीपॉक्स था इसका मतलब यह नहीं है कि उसकी मौत वायरस की वजह से ही हुई हो.

केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने बताया-

Advertisement

“मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी क्योंकि मंकीपॉक्स की मृत्यु दर बहुत कम है.मंकीपॉक्स होने के बावजूद युवक में बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे. उसे इंसेफलाइटिस और थकान के लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था.”


उसके नमूनों की फिर से जांच कराई जाएगी. ये जांच वायरोलॉजी संस्थान अल्लापुझा में होगी. इस बारे में भी जांच चल रही है कि कि उसने इतनी देर से अपना इलाज क्यों शुरू कराया?

मंकीपॉक्स से अब तक कितनी मौतें?

रिपोर्ट के मुताबिक, मई के बाद 78 देशों में मंकीपॉक्स के लगभग 20,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इसमें ज्यादातर मौतें अफ्रीका में हुई हैं. अफ्रीका में बीमारी के चलते 75 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं अफ्रीका के बाहर ब्राजील में एक और स्पेन में दो मौत हो चुकी है.

एपिडेमियोलॉजिस्ट (महामारी-विज्ञानी) डॉ आर गंगाखेडकर के मुताबिक-

इस बीमारी में मृत्यु का जोखिम बहुत कम है - 1 प्रतिशत से भी कम. यह अनुमान अफ्रीका के आंकड़ों पर आधारित है.

बता दें केरल में मंकीपॉक्स के तीन और मामले सामने आए और तीनों ही मिडिल ईस्ट से लौटे थे. उन तीनों मरीजों में से एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और बाकी दो की स्थिति स्थिर बताई गई. दिल्ली में भी मंकीपॉक्स का एक मामला सामने आया था. दिल्ली का मामला अलग था क्योंकि मरीज का विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं था. इसके अलावा आंध्र प्रदेश से भी एक मामला सामने आया था. इस तरह भारत में मंकीपॉक्स के अब तक 5 केस दर्ज हो चुके हैं. 

देखें वीडियो- मंकीपॉक्स के खिलाफ स्मॉलपॉक्स की वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर वैज्ञानिक उतावले क्यों हैं?

Advertisement