The Lallantop

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय को 'डॉग' बोलकर तोड़ी नाक, बोला- 'जहां से आए हो, वापस लौट जाओ'

Indian man assault in Australia: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय मूल के एक शख्स पर नस्लीय हमले की खबर है. इस हमले में उनकी नाक टूट गई. हमला करने वालों ने पीड़ित युवक को अपने देश वापस लौटने के लिए भी कहा.

Advertisement
post-main-image
पीड़ित हरमनप्रीत सिंह पर तीन लोगों ने नस्लीय हमला किया. (फोटो-दी ऑस्ट्रिलेया टुडे)

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय मूल के एक शख्स पर हमले की खबर है. हमलावरों ने उसे ‘इंडियन डॉग’ बुलाते हुए कहा कि ‘जहां से आए हो, वहीं लौट जाओ.’ हमलावरों ने पीड़ित की नाक पर भी चोट मारी, जिससे उनकी नाक टूट गई. ये घटना मंगलवार, 17 फरवरी की रात जिलोन्ग के कोरियो इलाके की एक जिम के बाहर हुआ. पीड़ित का नाम हरमनप्रीत सिंह (22 साल) है, जो नर्स हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘दी ऑस्ट्रिलेया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हरमनप्रीत रात करीब 11 बजे वर्कआउट कर रहे थे. तभी तीन लोगों ने उनके साथ बहस शुरू कर दी और गालियां देने लगे. जब वो जिम से बाहर निकले तो आरोपियों ने कहा कि जहां से आए हो, वहीं लौट जाओ. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सफेद टी-शर्ट और बेज पैंट पहने एक व्यक्ति पीड़ित को ‘इंडियन डॉग’ कह रहा है और गालियां दे रहा है. 

हरमनप्रीत ने बताया,

Advertisement

मैं उन्हें कह रहा था कि मुझे नहीं लड़ना है लेकिन गाली देते हुए एक व्यक्ति मेरे पास आया और अपना सिर मेरी नाक पर मार दिया. इससे मेरी नाक से खून निकलने लगा. 

हरमनप्रीत ने बताया कि हमला करने के बाद आरोपी ग्रे रंग की सेडान (लंबी कार) से भाग गए. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि हमला इतना तेज था कि उन्हें नाक की सर्जरी करानी पड़ सकती है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बात करते हुए हरमनप्रीत ने बताया कि ये पहली बार नहीं है, जब उन्हें टारगेट किया गया हो. वे पहले भी नस्लीय दुर्व्यवहार का शिकार हो चुके हैं. लेकिन इस घटना ने उन पर मानसिक रूप से असर डाला है. कोई भी ऐसी बातें सुनना नहीं चाहता है. खासकर तब जब वह अपने काम से मतलब रख रहा हो.  

हरमनप्रीत ने आगे कहा,

Advertisement

मैं खुद को हिम्मत देने की कोशिश करता हूं. इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देता लेकिन ऐसा रवैया? बुरा लगता है.

हरमनप्रीत ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वो वहां (जिम) वापस जाएंगे या फिर अपने अभी वाले घर में रहेंगे. क्योंकि इस घटना के बाद से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.  

वीडियो: बजट 2026 में आर्मी के किस प्रावधान पर विवाद खड़ा हो गया?

Advertisement