The Lallantop

दो लड़के रेल की पटरियों पर PUBG खेल रहे थे, खतरनाक अंजाम हुआ

महाराष्ट्र में दो दोस्त रेलवे ट्रैक पर गेम खेल रहे थे.

Advertisement
post-main-image
यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
PUBG का पूरा नाम है PlayerUnknown's Battlegrounds. गोली मार मारकर मिशन खतम करने वाला गेम है. मोबाइल पर खेला जाता है. लेकिन इसकी वजह से 2 लोगों की जिंदगी खतम हो गई. मुंबई में दो लड़के रेल की पटरियों पर चलते हुए ये गेम खेल रहे थे. ट्रेन आई तो इनको पता नहीं चला. ट्रेन ऊपर से चली गई और दोनों की जान भी चली गई. ये मुंबई पुलिस का कहना है.
सुनो पूरा मसला क्या है. महाराष्ट्र में हिंगोली जिला है. वहां की पुलिस ने संडे को ये जानकारी दी. कि शनिवार रात दो लड़कों की डेडबॉडी रेलवे ट्रैक पर मिली. ये लड़के थे 24 साल का नागेश गोरे और 22 साल का स्वप्निल अन्नापूर्णे. ये लोग पटरियों पर PUBG खेल रहे थे और हैदराबाद-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए. रात में दोनों के शव मिले और हिंगोली थाने में एक्सीडेंटल डेथ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
गेम का स्क्रीनशॉट
गेम का स्क्रीनशॉट

PUBG साउथ कोरिया से आया हुआ गेम है. आजकल चरस की तरह फैला हुआ है. बालक लोग खाना पीना, पढ़ना लिखना छोड़ इसके पीछे पड़े हुए हैं. कहा जा रहा है कि ये गेम लत की तरह है और इससे हिंसक प्रवृत्ति बढ़ती है. गुजरात के कुछ जिलों में इस पर बैन लगा हुआ है. वहां गुजरात पुलिस ने कुछ दिन पहले इस गेम को खेलते 3 लोगों को अरेस्ट भी किया था. तमिलनाडु से लेकर पूरे देश में इस गेम को बैन करने की मांग बढ़ रही है.


Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement