The Lallantop

ढोलक में छिपा रखे थे लाखों रुपये, फटते ही लग गया नोटों का ढेर!

ढोलक में इतना पैसा देख पुलिस भी चौंकी!

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

उत्तर प्रदेश से एक अनोखा वीडियो (Social Media Viral Video) सामने आया है. यहां से ‘चोर का माल मोरी में’ के बाद ‘चोरी का माल ढोलक में’ जैसा सीन हो गया. यहां पर एक ढोलक से 1000-2000 नहीं बल्कि पूरे 18 लाख रुपये निकले हैं. एकदम ढोल फिल्म की तरह. घटना पीलीभीत जिले की है. यहां के रहने वाले एक लड़के ने दिल्ली में अपने मालिक को धोखा देकर 20 लाख रुपये उड़ा लिए. इसके बाद उन्हें पुलिस से छिपाने के लिए एक ढोलक (Dholak Viral Video) में रख दिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

थाना पीलीभीत के बिलसंडा का रहने वाला पवन कुमार शर्मा नाम का एक लड़का दिल्ली के कारोबारी बीके सब्बरवाल के यहां बतौर ड्राइवर काम करता था. इसी महीने की 2 तारीख को वो अपने मालिक को एक मीटिंग के लिए लेकर गया था. मालिक मीटिंग करने गया तो ड्राइवर पवन 20 लाख रुपये और गाड़ी की चाबी लेकर घर भाग गया. यहां आकर उसने पैसे एक ढोल में छिपा दिए. बाद में कारोबारी ने पुलिस में शिकायत की. दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और रविवार को उनकी टीम पीलीभीत पहुंची. घटना का वीडियो खासा वायरल है. पहले आप भी देखिए…

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पवन के घर पर दबिश दी और आरोपी पवन के घर में छुपाकर रखा गया ढोल बरामद किया. पुलिस को इसमें से 18 लाख रुपये बरामद हुए. इस दौरान रुपयों के बारे में पूछताछ करने पर पवन काफी देर तक पुलिस को उलझाता रहा लेकिन फिर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने रुपए एक ढोलक में रखे बताया. ढोलक को तोड़कर 18 लाख रुपये बरामद किए. बाकी 2 लाख रुपये के बारे में बताया कि उसने रुपए खर्च कर दिए हैं. वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- बाबर आजम का ये बयान क्यों वायरल हो रहा?

Advertisement
Advertisement