The Lallantop

हाईवे के बीच में था मंदिर, मशीनें तोड़ने पहुंचीं, खराब हो गईं, अब जैक लगाकर शिफ्ट हुआ पूरा मंदिर!

16 फीट ऊंचा मंदिर, विशाल हनुमान मूर्ति के साथ अपनी जगह से हटाया गया

Advertisement
post-main-image
नेशनल हाईवे से शिफ्ट किया जा रहा हनुमान मंदिर (फोटो-ANI)

उत्तर प्रदेश में नेशनल हाईवे बनाने के लिए 150 साल पुराने हनुमान मंदिर को शिफ्ट किया जा रहा है (150 Year Old Hanuman Temple Shift UP). ये मंदिर शाहजहांपुर जिले की तिलहर तहसील के कछियानी खेड़ा इलाके में बना हुआ है. और कई सालों से इसे हटाने की कोशिश चल रही है. अब आखिरकार मंदिर को जैक के सहारे दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है ताकि वहां हाईवे बनाया जा सके. करीब तीन महीने से मंदिर को शिफ्ट करने का काम जारी है. तिलहर तहसील की SDM राशी कृष्णा ने बताया है कि अब तक 16 फीट ऊंचे हनुमान मंदिर को सफलतापूर्वक पीछे धकेला जा चुका है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले 2017 में हाईवे के रास्ते में बने इस मंदिर को हटाने का फैसला लिया गया था. तब तमाम हिंदू संगठनों और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के विरोध के चलते मंदिर शिफ्ट करने की प्रक्रिया को रोक दिया गया.

Advertisement

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2018 में हाईवे बना रही कंपनी ने मंदिर को तोड़ने का आदेश दिया. उस वक्त मंदिर गिराने के लिए लाई गई मशीनें खराब हो गईं. कुछ लोगों ने दावा किया कि ये हनुमान जी का चमत्कार है. मंदिर को तोड़ने की कोशिश नाकाम हुई तो स्थानीय लोगों की आस्था और बढ़ गई. स्थानीय लोगों का मानना है कि इस मंदिर में मांगी गई उनकी हर मुराद पूरी होती है. कुछ स्थानीय लोग अब भी मंदिर शिफ्ट किए जाने के फैसले के विरोध में हैं.

मंदिर के मुख्य पुजारी ने मीडिया से बातचीत में कहा-

ये मंदिर हमारी सहमति के बिना हटाया जा रहा है. ये काम जबरदस्ती हो रहा है. किसी ने हमसे कोई बात नहीं की. मंदिर तोड़ने में पहले कई मशीनें खराब हो गई थीं.

Advertisement

वहीं, प्रशासन का दावा है कि सभी से बात करके उन्हें विश्वास में लेकर ही मंदिर शिफ्ट करने का काम शुरू किया गया है.

तिलहर की SDM राशी कृष्णा ने ये भी बताया-

हम पूरे मंदिर को शिफ्ट कर रहे हैं वो भी सम्मान के साथ. तहसील और जिला स्तर पर सभी के साथ मीटिंग की गई है. कोई काम जबरन नहीं किया जा रहा है. 

लगातार विरोध के चलते भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ सड़क निर्माण के इंजीनियर मंदिर में जैक लगाकर शिफ्टिंग का काम कर रहे हैं. 

वीडियो: राम मंदिर की तारीख़ बताते अमित शाह ने क्यों कहा राहुल गांधी कान खोल कर सुन लो?

Advertisement