5 मार्च मंगलवार, हम सभी के लिए आम मंगलवार रहा. लेकिन अमेरिका वासियों के लिए ये मंगलवार कुछ अलग था. लोग वोटिंग के लिए निकल रहे थे. हालांकि अमेरिका में चुनाव को अभी वक्त है. फाइनल वोटिंग 5 नवंबर 2024 को होनी है. तो 5 मार्च को जो हुआ वो क्या था? इसे कहते हैं सूपर ट्यूसडे.
दुनियादारी: Super Tuesday क्या है? अमेरिका में Joe biden और Donald Trump फिर टकराएंगे?
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव कई मरहलों में होता है. सुपर ट्यूज़्डे सबसे अहम मरहलों में से एक है.
Advertisement
Advertisement
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव कई मरहलों में होता है. सुपर ट्यूज़्डे सबसे अहम मरहलों में से एक है.
समझिए कि अमेरिका में दो प्रमुख पार्टियां हैं,
Advertisement
पहली डेमोक्रैटिक पार्टी- जिसकी अभी सरकार है. मतलब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इसी पार्टी से आते हैं.
और दूसरी है रिपब्लिकन- जिसके एक नेता का नाम आपने पिछले सालों में कई बार सुना होगा- डोनाल्ड ट्रम्प.
ट्रम्प एक बार राष्ट्रपति बनने के बाद चुनाव हार चुके हैं. और इस बार फिर रिपब्लिकन पार्टी से अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश कर रहे हैं.
हालांकि अभी ट्रम्प उम्मीदवार बने नहीं हैं. नवम्बर में होने वाले चुनाव में जो बाइडन और डोनल्ड ट्रम्प दोनों को आमने सामने आने से पहले एक और बाधा पार करनी है. और उसी का सबसे बड़ा चरण है सुपर ट्यूसडे.

.webp?width=80)













