The Lallantop
Logo

दी लल्लनटॉप शोः बिहार सीएम की रेस में सबसे आगे कैसे निकल आए सम्राट चौधरी?

नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर फ़ैक्ट्री मज़दूर मंगलवार को फिर सड़कों पर उतर आए. ​​पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़पें हो गईं. इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने फ़ैक्ट्री मज़दूरों का वेतन बढ़ा दिया है.

Advertisement

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. सम्राट चौधरी का नया सीएम बनना तय है. वो बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री होंगे. आज के शो में सम्राट चौधरी की संक्षिप्त प्रोफ़ाइल के साथ-साथ इस पर भी बात होगी कि वो इस दौड़ में सबसे आगे कैसे निकल आए? इसके अलावा हम नोएडा में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर भी बात करेंगे. वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर फ़ैक्ट्री मज़दूर मंगलवार को फिर सड़कों पर उतर आए. ​​पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़पें हो गईं. इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने फ़ैक्ट्री मज़दूरों का वेतन बढ़ा दिया है. न्यूनतम मज़दूरी में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा करेंगे. तमिलनाडु में BJP ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है और महिलाओं को हर साल 3 मुफ़्त LPG सिलेंडर देने का वादा किया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement