The Lallantop
Logo

तारीख: कृपाण पर रोक लगी तो, इस शख्स ने प्लास्टिक बॉल से प्लेन हाईजैक कर लिया

सरकार के फैसले पर शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, कृपाण पर बैन क्यों, प्लेन को तो खिलौने से भी हाई जैक किया जा सकता है. उनकी इस बात को बांग्लादेश में बैठे एक व्यक्ति ने सुन लिया. इसी बात को साबित करने के लिए वो भारत आया. कि बिना हथियार के भी प्लेन हाईजैक किया जा सकता है. क्या थी पूरी कहानी चलिए जानते हैं.

Advertisement

80 के दशक को भारत में हाईजैकिंग का दशक कहा जा सकता है. कंधार विमान अपहरण की याद आपके दिमाग में ताजा होगी. लेकिन ये उससे बहुत पहले की बात है. 80 के दशक में पंजाब कट्टरपंथ की आग में जल रहा था. तमाम राजनैतिक कारण थे. इनमें अलग खालिस्तान की मांग और जरनैल सिंह भिंडरावाले का उदय प्रमुख था. उस दौर में सिख चरमपंथी एक के बाद एक प्लेन हाईजैक कर रहे थे. तारीख के पिछले एपिसोड्स में ऐसी कई प्लेन हाईजैकिंग की घटनाएं हम आपके साथ साझा कर चुके हैं. इनमें से कई बार आतंकियों ने बम और बन्दूक के दम पर हाईजैक किया. एक बार यूं भी हुआ कि अमरुद दिखाकर प्लेन हाईजैक कर लिया गया. आज भी ऐसी ही हाईजैकिंग का किस्सा सुनाने जा रहे हैं. लेकिन ये वाला केस थोड़ा अलग है. आज आपको एक ऐसे प्लेन हाईजैकिंग की कहानी सुनाएंगे जब प्लेन हाई जैक किया गया सरकार को धता बताने के लिए. मामला बस इतना था कि सरकार एक नया नियम लाने जा रही थी रही थी. जिसके बाद प्लेन में कृपाण ले जाना बैन हो जाता. देखिए वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement