आज 13 अप्रैल है. आज की तारीख का संबंध जनरल डायर से है. डायर को सेना से निकाले जाने के अगले ही दिन ब्रिटिश अखबार मॉर्निंग पोस्ट में डायर को टाइटल दिया गया, “The man who saved india.” साथ ही छपी एक अपील जिसमें डायर के लिए फंड्स जुटाने की अपील की गई थी. उस जमाने में डायर के लिए 26 हजार पाउंड्स जुटाए गए. ताकि वो अपने लिए घर खरीद सके. साल 1927 में डायर की बीमारी से मृत्यु हो गई. भारत में उसे ‘अमृतसर का कसाई’ कहकर बुलाया जाता था. लेकिन जब वो मरा तो पूरे मिलिट्री सम्मान के साथ उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई. उसके ताबूत को जिस झंडे में लपेटा गया, वो वही था, जो कभी उसके जलंधर हेड क्वार्टर में फहराया जाता था. लोगों ने फूल चढ़ाए थे, जिसमें एक ख़ास फूल रुडयार्ड किपलिंग की तरफ से भेजा गया था. साथ में लिखा था, “He did his duty as he saw it”. देखिए वीडियो.
तारीख: जनरल डायर को लेकर अंग्रेजों ने क्या छिपा कर जख्मों पर नमक छिड़क दिया?
ब्रिटिश अखबारों में डायर को क्या टाइटल दिया गया था?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















