The Lallantop
Logo

सांसद में आज: राज्यसभा में रो पड़े वेंकैया नायडू, कांग्रेस ने हंगामा क्यों मचा दिया?

कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने दी खिलाड़ियों को बधाई.

Advertisement

आजादी मिलने के बाद की बात है. आंध्र प्रदेश उन दिनों बंटा नहीं था. जिनके पास कृषि योग्य जमीन थी, उनके समृद्ध होने की पहचान बैलों के जोड़ों से की जाती थी. अगर आपके पास दो जोड़ी बैल हैं तो आपकी स्थिति कुछ ठीक है. अगर चार जोड़ी बैल हैं तो आपकी स्थिति और बेहतर है. कुछ परिवारों के पास 6 या 8 जोड़ी बैल भी थे. इन्हीं में से एक परिवार के पास 8 जोड़ी बैल थे. मतलब यह कि ठीकठाक परिवार. इनमें से एक मवेशी ने एक महिला के पेट पर हमला कर दिया. महिला अपनी गोद में एक साल का बच्चा लिए हुए थी. इस हमले के बाद बच्चे को नीचे उतार दिया. महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. महिला की मौत हो गई. सिर्फ एक साल की उम्र और बच्चे ने अपनी मां को खो दिया. यह किस्सा है उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू का. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने राज्यसभा में जब यह किस्सा सुनाया तो एम वेंकैया नायडू अपने आंसू नहीं रोक पाए. देखिए वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement