The Lallantop
Logo

दी लल्लनटॉप शो: रात 3 बजे किसका टिकट फाइनल करके निकले Modi?

एक मार्च की शाम तक लिस्ट तो नहीं आई लेकिन छन-छनकर तमाम बड़े नाम सामने आने लगे.

Advertisement

रात 10 बजे एक मीटिंग शुरू होती है. अटेंड करने पहुंचते हैं देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सत्ताधारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और तमाम बड़े नेता. मीटिंग चलती है रात साढ़े 3 बजे तक. और भोर होते-होते एक वाक्यांश बन जाता है कीवर्ड- BJP की पहली लिस्ट. एक मार्च को पूरे दिन इसकी चर्चा रही. बात होती रही कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट अब आई कि तब आई. एक मार्च की शाम तक लिस्ट तो नहीं आई लेकिन छन-छनकर तमाम बड़े नाम सामने आने लगे. नमस्ते मेरा नाम है निखिल है और आप देखना शुरू कर चुके हैं दि लल्लनटॉप शो. शो की शुरुआत में थोड़ी बात बीजेपी की लिस्ट को लेकर सामने आ रही इन्हीं ख़बरों पर.
 

Advertisement

Advertisement
Advertisement