राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ बिहार और उड़ीसा में खेल हो गया. ये खेल किसी और ने नहीं खुद उनके नेताओं ने किया है. इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस बीजेपी से लड़ाई में सीरियस है भी? बिहार में राजद उम्मीदवार को जिताने का दम भरने वाली कांग्रेस अपना घर लुटने से नहीं बचा पाई. ओवैसी और मायावती का साथ भी तेजस्वी के काम नहीं आया. कांग्रेस के तीन विधायकों ने वोटिंग से गायब रहकर राजद की हार सुनिश्चित कर दी. कुछ यहीं मंजर ओडिशा में भी रहा. यहां बीजेडी को समर्थन दे रही कांग्रेस के तीन विधायक दगा दे गए. सिर्फ हरियाणा में पार्टी की लाज बच पाई है. ये सब कैसे हुआ? राजधानी में आज इसी पर चर्चा होगी.
राजधानी: बिहार और ओडिशा में कांग्रेस विधायकों ने जानबूझकर बीजेडी और राजद को हराया?
बिहार और ओडिशा में बीजेपी के खिलाफ लड़ रही विपक्षी पार्टियों को जिताने का दम भरने वाली कांग्रेस की हवा उसके ही विधायकों ने निकाल दिया. कांग्रेस विधायकों ने बिहार में राजद तो ओडिशा में बीजू जनता दल को गच्चा दे दिया. बस हरियाणा में जैसे तैसे कांग्रेस की लाज बच पाई है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)
















.webp?width=120)




.webp?width=120)