The Lallantop
Logo

ग्राउंड रिपोर्ट: नूह में नहीं निकल सकी बृज मंडल शोभा यात्रा, स्थानीय मुस्लिमों ने क्या बताया?

विकास ने नूह में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों से बात की.

Advertisement

हमारे साथी विकास नूह में बृज मंडल शोभा यात्रा की अनुमति न मिलने के बाद वहां के हालातों का जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने नूह में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों से बात की. उन्होंने क्या बताया जानने के लिए देखें वीडियो. बता दें कि हरियाणा के नूह में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद हिंदू संगठन एक बार फिर ‘शोभायात्रा’ निकालने पर अड़े हैं. नूह प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी. खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिछले दिनों नूह में जो हुआ, उसके बाद कानून व्यवस्था को देखते हुए यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है. हालांकि प्रशासन से परमिशन नहीं मिलने के बाद भी विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दावा किया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement