इसपर शिवाय समर्थक कहने लगे कि देवगन के फैन्स दिवाली मनाने में मशगूल थे. उन्हें घर के जाले साफ़ करने थे. पर्दे धुलवाने थे. मम्मी के काम में हाथ बंटाना था. पापा की भी हेल्प करनी थी. भारी वाले काम पापा करते हैं. मम्मी तो बात-बात पर सब्जी काटने को कह देती हैं. लिहाज़ा सोमवार के नतीजों का इंतज़ार था. ये वो दिन था जब हर आदमी खलिहर ही बैठता है. अगर सुबह उठकर दिवाली की रात के पटाखों का धुआं न सूंघा हो तो दोपहर में उठकर फिल्म देखने का प्लान बना लेता है. कईयों ने बनाया भी. मुझे खुद को 3 लोगों ने पूछा कौन सी देखि जाए. हमने जवाब नहीं दिया. जवाब देने की स्थिति में नहीं थे. गाली पदनी तय थी, चाहे कोई भी ऑप्शन चुन्ने को कह देते. खैर, सोमवार की कुल कमाई सामने आई है. देखा जाए:
सोमवार को, हर रोज़ आगे रहने वाली ऐ दिल है मुश्किल, शिवाय के बराबर आ गयी. ये शिवाय के लिए बहुत बड़ा बूस्ट था. बहुत बहुत बड़ा. शिवाय की सबसे बड़ी कमाई वाला दिन था शुक्रवार. उस दिन 10.24 करोड़ मिले थे. सोमवार को 17.35 करोड़. ये डेढ़ गुने से भी अधिक था. वहीं ऐ दिल है मुश्किल अपने पेस से बढ़ रही है. शिवाय को देखने वाले लोग सिंगल स्क्रीन में ज़्यादा पाए जा रहे हैं. वहीं ऐ दिल है मुश्किल कॉर्पोरेट वर्ग और मल्टीप्लेक्स जाने वाली जनता को ज़्यादा रास आ रही है. रास क्या, प्रेफरेंस की बातें होती हैं. लेकिन शिवाय एक बात न भूले. ऐ दिल है मुश्किल की इंटरनेशनल मार्केट भी है. जिसमें उसे इतने पैसे मिल चुके हैं जितने शिवाय ने देश में कुल कमाई की है. इस मामले में ऐ दिल है मुश्किल आगे बढ़ रही है. देखना ये होगा कि क्या शिवाय के लिए दिवाली के बाद बढ़ रही भीड़ आने वाले दिनों में उसी स्पीड से बढ़ रही होगी?
ये भी पढ़ें:

















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



