The Lallantop

नई-नई फिल्म का ताजा-ताजा ट्रेलर आया है!

द ऐडेरल डायरीज़. नई फिल्म आने वाली है. ट्रेलर रिलीज़ हुआ है. सस्पेंस थ्रिलर है. बढ़िया ट्रेलर. देखो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
नई फिल्म आने वाली है. अभी तक डेट नहीं बताई गयी है. ट्रेलर रिलीज़ हुआ है. फिल्म का नाम है 'द ऐडेरल डायरीज़'. फ़िल्म में हैं जेम्स फ्रैंको और एड हैरिस. जेम्स फ्रैंको वही हैं जिन्होंने 127 आवर्स में अपना हाथ ही काट लिया था और बाद में द अमेजिंग स्पाइडरमैन बनके आ गए. फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है. बाप बेटे की कहानी मालूम देती है जिसमें बहुत बड़ा कुछ राज़ छुपा है. काफी कुछ बेटे-मां-बाप के बीच कई साल पहले हुई किसी घटना के इर्द गिर्द घूमता है. लड़का लेखक है. किताब छपने वाली है. अगली बुक की तैयारी में है. बेटा अपने बाप से जुड़ी किसी चीज़ के बारे में लगातार पड़ताल सी कर रहा है. बाप-बेटे में कुछ भी ठीक नहीं है. जेम्स फ्रैंको कहते हैं कि वो सच ढूंढ रहे हैं. बस, ट्रेलर खतम हो जाता है. सब कुछ हम ही नहीं बतायेंगे. ट्रेलर देख लो. बाद में फिल्म देख लेना. हमको तो लग रहा है बढ़िया होगी.   https://www.youtube.com/watch?v=_qVMu-qnuNg

Advertisement
Advertisement