The Lallantop

दुनिया भर में हैं इन 8 इंडियंस के चर्चे

टाइम मैग्जीन में प्रियंका चोपड़ा का नाम आया. हर जगह पढ़ा आपने. लेकिन आप जानते हैं इन लिस्ट में प्रियंका के अलावा कौन से भारतीय हैं?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पिछले हफ्ते रिलीज हुई वो लिस्ट, जिसका हर साल इंतजार रहता है. यानी टाइम मैग्जीन की दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट. ऐसा माना जाता है कि इस लिस्ट में नाम होना बहुत बड़ी बात होती है. इतनी बड़ी कि इसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम आने, और टाइम मैग्जीन के कवर पर उनका होना देश भर में चर्चा का मुद्दा बना रहा. पर लिस्ट में सिर्फ प्रियंका ही नहीं, कुछ और इंडियंस भी शामिल थे. जिन्होंने प्रियंका की ही तरह अपने-अपने एरिया में बढ़िया काम किया है. मिलिए उन भारतीयों से, जिनके चर्चे दुनिया भर में हो रहे हैं. और ये भी देखिए कि दुनिया के बड़े लोग इनके बारे में क्या कहते हैं.
1. अज़ीज़ अंसारी अज़ीज़ अंसारी भारतीय मूल के अमेरिकी एक्टर हैं. तमिल खानदान से आते हैं. अपनी स्टैंड अप कॉमेडी से ये खूब मशहूर हुए. आज नेटफ्लिक्स का एक शो लिखने के साथ-साथ उसमें 'देव शाह' का किरदार भी निभा रहे हैं. इनके बारे में लिखा इलाना ग्लेज़र और एबी जेकबसन ने लिखा है:
"नेटफ्लिक्स के 'मास्टर ऑफ़ नन' शो में आप न्यू यॉर्क को अज़ीज़ की आंखों से देख सकते हैं. हर एपिसोड उनका एक छोटा अनुभव है. जिस तरह अज़ीज़ अपनी आइडेंटिटी की बात करते हैं, वो नया और रोचक है."
11
2. राज पंजाबी राज पंजाबी 'लास्ट मेल हेल्थ' के CEO हैं. लाइबेरिया में पैदा हुए, पले-बढ़े. पेशे से डॉक्टर हैं. लेकिन किसी प्राइवेट अस्पताल में नहीं, दुनिया के सबसे गरीब देशों में मेडिकल सर्विस देते हैं. इबोला वायरस के खिलाफ लड़ाई में राज दुनिया का एक बड़ा चहरा रहे हैं. और ये कहते बिल क्लिंटन इनके बारे में:
मैं लाइबेरिया उसके इबोला-मुक्त होने के 5 दिन पहले गया. राज और उनकी संस्था लास्ट माइल हेल्थ ने 1300 हेल्थ वर्कर ट्रेन किए थे. जो सरकार के लिए बहुत मददगार साबित हुए.
2 2
3.सुनीता नारायण सुनीता नारायण देश के पर्यावरण के लिए 1982 से लगातार काम कर रही हैं. आज कल सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की डायरेक्टर हैं. इसके अलावा 'डाउन टू अर्थ' नाम की मैग्जीन भी चलाती हैं. 'सी ऑफ़ पॉपीज' जैसे उपन्यास लिखने वाले अमिताव घोश इनके बारे में लिखते हैं:
दिल्ली की हवा से प्रदूषण घटाने के लिए लगभग 20 साल से काम कर रही हैं सुनीता. कई लोग विरोध करते हैं. लेकिन इनकी सलाह कोर्ट भी मानते हैं. 
3
4. सुंदर पिचाई तमिल नाडु से आने वाले सुंदर पिचाई गूगल कंपनी के CEO हैं. देखिए लेखक बिल नाय क्या कहते हैं इनके बारे में.
सुंदर ने दुनिया बदलने में मदद की है. इन्होंने 12 साल की उम्र में घर में आए पहले फ़ोन को देख कर नंबरों से प्रेम करना सीखा. आज हम सब इंतजार करते रहते हैं कि उनका अगल एकदम क्या होगा. 
4
5. सचिन और बिनी बंसल सचिन और बिनी को अक्सर लोग भाई समझ लेते हैं. लेकिन ये दोनों दोस्त हैं. दोनों ही चंडीगढ़ के हैं. और आईआईटी दिल्ली में साथ पढ़ते थे. दोनों ने साथ मिलकर फ्लिपकार्ट कंपनी खड़ी की है.
बिनी और सचिन की कमाई को देखते हुए कह सकते हैं कि उनका जीवन सादगी भरा है. वो प्रैक्टिकल हैं. बड़ा सोचते हैं. इंडिया में उन्हें एमेजॉन और अलीबाबा जैसे ऑनलाइन स्टोर्स से लड़ना होता है. लेकिन बिनी और सचिन को कोई इनसे कमतर नहीं आंक सकता. 
5
6. प्रियंका चोपड़ा पिछले साल प्रियंका चोपड़ा का शो 'क्वांटिको' आया. और अब आने वाले है 'बेवॉच'. वैसे तो प्रियंका को किसी परिचय की ज़रूरत नहीं है. लेकिन हम ये ज़रूर बता दें कि इन्हें 5 फिल्मफेयर, एक नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री सम्मान मिल चुके हैं. हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन इनके बारे में कहते हैं:
एक कहावत है: अपनी सफलता को टी-शर्ट की तरह पहनो, जैकेट की तरह नहीं. और प्रियंका सचमुच ऐसी ही हैं. वो एक बड़ी ग्लोबल स्टार हैं. वो खूबसूरत हैं. मैं उनसे रिलेट कर पाता हूं. 
6 6
7. रघुराम गोविंद राजन रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर हैं. इसके पहले इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड के सबसे युवा इकोनॉमिस्ट थे. TIME की असिस्टेंट मैनेजिंग एडिटर कहती हैं:
2003 से 2006 के बीच जब राजन IMF के लिए काम रहे थे, उन्होंने उस दौर की भविष्यवाणी कर दी थी, जिसके कारण दुनिया में रिसेशन आने वाला था.
7
8. सानिया मिर्ज़ा देश के टेनिस ही क्या, किसी भी खेल में अगर औरतों को याद किया जाता है, तो सानिया मिर्ज़ा का नाम ज़रूर आता है. सिर्फ एक खिलाड़ी ही नहीं, एक कल्ट रही हैं सानिया. जिनका हर स्टाइल लड़कियों के कॉपी किया. कलाई में चोट लगने के कारण इन्होंने सिंगल्स खेलना छोड़ दिया. और दुनिया भर में डबल्स की रैंकिंग में आज नंबर एक पर हैं. सचिन तेंदुलकर इनके बारे में लिखते हैं:
सानिया के माता-पिता को शायद अपनी बेटी का भविष्य पता चल गया था. इसीलिए उन्होंने उसका नाम सानिया रखा. सानिया का मतलब होता है 'ब्रिलियंट'. 
8
स्टोरी के ग्राफ़िक्स रजत सैन ने बनाए हैं. सभी कोट्स टाइम मैग्जीन से साभार लिए गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement