सीरीज़. इन्हें आप टीवी या स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर देखते हैं. सीरीज़ मतलब एक से अधिक एपिसोड और दूसरा एपिसोड वहीं से कंटीन्यू, जहां से पहला ख़त्म हुआ. लेकिन सीरीज़ शब्द एक्सक्ल्यूज़िवली एंटरटेनमेंट या छोटे पर्दे के साथ जुड़ा हो, ऐसा नहीं है.
इन-फ़ैक्ट, ’सीरीज़’ शब्द सबसे ज़्यादा आप गणित में सुनेंगे. आपने कोई कंपटिटिव इग्ज़ैम दिया हो तो ‘सीरीज़’ वाले सवाल भी हल किए होंगे. जैसे, 1, 2, 3, 4… के बाद अगला नंबर कौन सा आएगा. हम जानते हैं कि 5 आएगा. क्योंकि अगला नम्बर पिछले नंबर से एक अधिक है. ऐसे ही अगर पूछें कि 1, 2, 4, 8… के बाद अगला नंबर कौन सा आएगा. आप फट से कहेंगे 16. क्योंकि यहां अगला नंबर पिछले नंबर से जस्ट दुगना है. साफ़ है जैसे टीवी में आने वाली सीरीज़ में एक से ज़्यादा एपिसोड होते हैं वैसे ही अर्थमेटिकल सीरीज़ में भी एक से ज़्यादा नंबर्स होते हैं. और हर नंबर पिछले नंबर से किसी न किसी पैटर्न के चलते जुड़ा रहता है. अभी दिए गए उदाहरणों से भी ये क्लियर हो ही गया होगा. जैसे पहली सीरीज़ में बिना पूरी सीरीज़ को लिखे आप बता सकते हैं कि दसवां नंबर दस और सौवां नंबर सौ होगा. ऐसे ही सीरीज़ के दूसरे उदाहरण में आप बिना पूरी सीरीज़ को लिखे आप बता सकते हैं कि दसवां नम्बर ‘टू टू दी पावर टेन’ और सौवां नंबर ‘टू टू दी पावर हंड्रेड’ होगा. सिंपल. ये है पैटर्न.
अच्छा अब हम आपको एक सीरीज़ देते हैं, और आप गेस कीजिए कि इस सीरीज़ का अगला नंबर क्या होगा?
तो सीरीज़ है 1, 1, 2, 3, 5, 8, 13…
जानकर हैरान रह जाओगे, ज़ीरो ही नहीं, गणित का ये कमाल भी हिंदुस्तानी है
आज पूरी पश्चिमी दुनिया 'फिबोनाची डे' सेलिब्रेट कर रही है, असल में ये भारतीय गणितज्ञों के सामर्थ्य का उत्सव है.
Advertisement

लियोनार्डो फिबोनाची के खुद कहा था कि फिबोनाची सीरीज़ उन्होंने भारतीय गणितज्ञों की किताबों से ली थी (फोटो बाएं आचार्य पिंगल, फिबोनाची दाएं और फिबोनाची फ़ॉर्मूला नीचे , फोटो सोर्स - wikimedia, getty images, masterclass.com
Advertisement




.webp?width=60&quality=70)








